कैब ड्राइवर ने गाड़ी में लिखा, 'मुझे भैया मत कहना', पूरी रूलबुक तो अभी बाकी है
रेडिट पर तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि यह बोर्ड ड्राइवर की सीट के पीछे लगाया गया था. इस नोटिस का लहजा कुछ ज्यादा ही स्ट्रेटफॉर्वर्ड है. लेकिन ये ड्राइवर की रोजमर्रा की झुंझलाहट को भी साफ-साफ दर्शाता है. इस पर छह नियम लिखे थे.

ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rules) के पालन के लिए सरकार-पुलिस तमाम कायदे आजमाती हैं. फिर भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आते. लेकिन इस बीच इंटरनेट पर एक कैब ड्राइवर (Cab Driver) द्वारा यात्रियों के लिए बनाई गई लिस्ट वायरल हो रही है. एक यात्री ने रेडिट पर कैब की पिछली सीट पर चिपके इस नोटिस को शेयर किया है.
यात्रियों के लिए कैब ड्राइवर के सख्त नियमरेडिट पर तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि यह बोर्ड ड्राइवर की सीट के पीछे लगाया गया था. इस नोटिस का लहजा कुछ ज्यादा ही स्ट्रेटफॉर्वर्ड है. लेकिन ये ड्राइवर की रोजमर्रा की झुंझलाहट को भी साफ-साफ दर्शाता है. इस पर छह नियम लिखे थे. पोस्ट का कैप्शन था, "कल अपनी कैब में यह मिला.
कैब के पीछे चिपके नोटिस बोर्ड पर लिखा था :-
# आप कैब के मालिक नहीं हैं.
# कैब चलाने वाला ही इसका मालिक है.
# अच्छे से बात करें और सम्मान दें.
# दरवाजा धीरे बंद करें.
# अपना ऐटिट्यूड पॉकेट में रखें, हमें मत दिखाएं.
# हमें ‘भैया’ नहीं बुलाएं.
# तेज चलाने को मत कहना."
रेडिट पर ये तस्वीर पोस्ट होते ही कॉमेंट्स की बरसात हो गई. कुछ लोग इस ‘रूलबुक’ की तारीफ करने लगे. वहीं कुछ लोगों ने इससे असहमति भी जताई. एक यूजर ने लिखा,
एक यूजर ने नोटिस पर लिखी एक लाइन से असहमति जताई है. उन्होंने लिखा, “'भैया’ के साथ क्या गलत है? इसका मतलब है भाई. कुछ कैब वाले मुझे भी भैया बुलाते हैं. मुझे लगता है कि कैब और ऑटो वालों को यात्री से पहले खुद का ऐटीट्यूड चेक करना चाहिए. वह एटीट्यूड के साथ कह रहा है कि ऐटीट्यूड मत दिखाओ.”
वहीं एक दूसरे रेडिट यूजर ने कैब ड्राइवर की लिखी सभी लाइनों से सहमति जताई है. उन्होंने लिखा,
इससे पहले पिछले दिनों कई ऐसी पोस्ट वायरल हो चुकी हैं, जिनमें यात्री कैब ड्राइवर के व्यवहार की शिकायत करते दिखे हैं.
वीडियो: बेंगलुरु कॉन्सर्ट में सिंगर एकॉन की खींची पैंट, वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

.webp?width=60)

