The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • banda woman death allegedly during recording reel

रील बनाने के चक्कर में जान गई या आत्महत्या की? महिला की संदिग्ध मौत पर पुलिस क्या बोली

पुलिस को शक है कि मौत तब हुई जब महिला अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. ये शायद कोई रील भी हो सकती है. अब तक पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:47 PM IST)
Banda, Suicide, Reel, uttar pradesh, Banda Suicide Reel, uttar pradesh, banda police, banda news, up news
मृतक महिला की पहचान 28 साल की मोहिनी के रूप में हुई है. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार, 6 फरवरी को एक घर में जबरदस्त चीख-पुकार मची. एक चार साल की बच्ची शोर मचा रही थी. आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो पता चला कि एक महिला जो बच्ची की मां थी, उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया. मृतक महिला की पहचान 28 साल की मोहिनी के तौर पर हुई है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी. 

इंडिया टुडे से जुड़े सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला के मोबाइल फोन में सुसाइड वाले वीडियो की सर्च हिस्ट्री के सबूत मिले हैं. पुलिस के लिए ये अहम सुराग है. हालांकि, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

ये मामला बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है. 7 साल पहले कस्बे से सटे करुइया मजरा, कृष्णा नगर के रहने वाले जगजीत की शादी मोहिनी के साथ हुई थी. जगजीत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं. उनके दो बच्चे हैं. एक बेटी 4 साल की है, जबकि एक बच्चा 8 महीने का है. बेटी ने ही घर में अपनी मां का शव देखकर शोर मचाया था.

इसके बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्ची ने पुलिस को बताया कि मां सुसाइड करने की रील और वीडियो देख रही थी. पुलिस को भी मौके से मोबाइल से सुसाइड करने की सर्च हिस्ट्री मिली है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को ये भी शक है कि मौत तब हुई जब महिला अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. ये शायद कोई रील शूट भी हो सकता है. हालांकि, अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

बांदा के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) पलाश बंसल ने बताया,

“महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अपने फोन पर कुछ देख रही थी और ऐसा करते समय उसने वह काम किया जिससे उसकी मौत हो गई.”

बांदा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) सौरभ सिंह ने बताया,

"थाना बबेरू के अंतर्गत एक कस्बे में 27 वर्षीय महिला ने किसी कारण से आत्महत्या कर ली. सूचना पर तत्काल थाना पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची."

DSP ने आगे बताया कि महिला के मोबाइल की सर्च हिस्टरी में गूगल और फेसबुक पर सुसाइड का तरीका सर्च करने जैसी मिली हैं. उन्होंने ये भी बताया कि मृतक महिला की बेटी ने भी यही बात बताई है कि मां ऐसे वीडियो देख रही थी. हालांकि, महिला के ससुर राम गोपाल ने इस जानकारी से इनकार किया है कि मोहिनी रील बनाती थी या नहीं. उन्होंने दावा किया कि उसके सुसाइड करने का कोई कारण नहीं था क्योंकि पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा या समस्या नहीं थी.

वीडियो: यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()