The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ballia BJP leader babban singh seen doing obscene act in viral video expelled

बलिया में BJP नेता ने महिला डांसर के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें कीं, बाद में बोले- 'साजिश है साजिश'

उत्तर प्रदेश के बलिया के बीजेपी नेता और सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का एक बेहद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Babban Singh
बब्बन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है. (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
15 मई 2025 (अपडेटेड: 15 मई 2025, 10:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यूपी के बलिया में बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को उनकी अश्लील हरकतों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी से निकाल दिया गया है. इस वीडियो में वह एक महिला डांसर के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें करते दिखे थे. इसके बाद 15 मई को बीजेपी ने पत्र के जरिये उनके निष्कासन की जानकारी दी. बीजेपी ने कहा कि बब्बन सिंह के आचरण से पार्टी की इमेज पर खराब असर पड़ा है. ये अनुशासनहीनता है, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निकाला जा रहा है.

बब्बन सिंह का ये कथित वीडियो 20 दिन पुराना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस प्रकरण ने भाजपा की स्थानीय ईकाई में कलह की कलई भी खोल दी है. वीडियो में बब्बन सिंह साफ तौर पर महिला डांसर को आपत्तिजनक तरीके से छू रहे हैं. लेकिन जब इसे लेकर सवाल किए गए तो वो इसे ‘राजनीतिक साजिश’ बताने लगे.

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के अनुसार, बब्बन सिंह ने आरोप लगाया है कि यह बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति की ‘साजिश’ है. उन्होंने बताया कि महीना भर पहले वह बिहार में एक बारात में गए थे. वहां केतकी सिंह के पति भी आए थे. बब्बन सिंह ने कहा,

Image embed

बब्बन सिंह का दावा है कि केतकी सिंह की बलिया विधायक दयाशंकर सिंह से बनती नहीं है, इसलिए उनको ‘निशाना’ बनाया गया है. इस आरोप पर केतकी सिंह ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा,

Image embed

केतकी ने आगे कहा कि बब्बन को अपने सम्मानित पद का लिहाज करना चाहिए था. बब्बन सिंह ने खुद को ‘दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार’ बताया था, इस पर भी केतकी सिंह ने उनको जमकर लताड़ा. कहा, 

Image embed

बता दें कि बब्बन सिंह रघुवंशी बलिया के रसड़ा में चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन भी हैं. वह 1993 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. 

वीडियो: एफआईआर रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मंत्री विजय शाह, सीजेआई ने लताड़ दिया

Advertisement

Advertisement

()