The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Badaun Man beats 3 Muslims in Uttar Pradesh Police FIR registered Congress share video

यूपी में मुस्लिम बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर मारे थप्पड़, गालियां भी दीं

Man Attacking Muslims: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक ने तीनों के पास स्कूटी रोकी और गाली-गलौज करने लगा. पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:33 PM IST)
UP Man beats 3 Muslims in badaun
कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए BJP सरकार पर निशाना साधा है. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक युवक मुस्लिम समुदाय के तीन व्यक्तियों की पीटता नजर आ रहा है. पीड़ितों में बुजुर्ग भी शामिल हैं. कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि आरोपी अक्षय बजरंग दल का नेता है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

क्या है मामला?

आजतक से जुड़े अंकुर चतुर्वेदी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन का है. पीड़ित अब्दुल सलाम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वे अपने साथी आरिफ और जावेद के साथ रुदायन गए थे.

आरोप है कि मुख्य रास्ते से गुजरते वक्त पीछे से एक स्कूटी सवार तेज हॉर्न बजाने लगा. आरोप है कि रास्ते से जल्दी न हट पाने पर उसने स्कूटी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक ने तीनों के पास स्कूटी रोकी और फिर थप्पड़ मारने लगा. वीडियो में साफ दिखता है कि आरोपी ने पीड़ित के अलावा उनके साथी मुस्लिम बुजुर्गों को भी पीटा और गालियां दीं.

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ छोटू के तौर पर हुई है. पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

पुलिस का कहना है कि वीडियो जैसे ही हमारी जानकारी में आया हमने 19 फरवरी को ही अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस के पास केवल वायरल वीडियो की जानकरी आई थी, जिसके चलते पुलिस ने शांति भंग में युवक को जेल भेजा था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़ित ने भी मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: 'कान काटे, नंगा करके लोहे की रॉड से मारा...', बिहार में 50 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी शासित राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाते हुए लिखा,

वीडियो में बजरंग दल का नेता अक्षय ठाकुर धार्मिक भेदभाव के कारण कुछ लोगों को बुरी तरह मार रहा है, उन्हें सरेराह बेइज्जत कर रहा है. 2014 से अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पूरे भारत में ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं.

कांग्रेस का दावा है कि आरोपी बजरंग दल का नेता है. सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: यूपी पुलिस ने मुरादाबाद में मुस्लिम दुकानदार को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()