बाबा सिद्दीकी की हत्या पर मुंबई पुलिस की चार्जशीट, 'अनमोल बिश्नोई ने दिया था फ्लैट, कार और पैसों का लालच'
Baba Siddique Murder case में फाइल चार्जशीट में कई नए खुलासे हुए हैं. Mumbai Police के मुताबिक Anmol Bishnoi लगातार आरोपियों के संपर्क में था. और उसने उन्हें हत्या के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए थे.

NCP नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Murder) की हत्या के साजिश का आरोपी अनमोल बिश्नोई लगातार हत्या करने वालों के संपर्क में था. और उसने आरोपियों को फ्लैट, कार और 5 लाख रुपये एडवांस देने का वादा किया था. मुंबई पुलिस की दायर की गई चार्जशीट से ये जानकारी सामने आई है.
चार्जशीट के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई एक संगठित अपराध सिंडिकेट का नेतृत्व करता था. जिसके सदस्यों ने 12 अक्टूबर, 2024 को सिद्दीकी की हत्या की थी. इस मामले में कुल 26 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. जिनकी उम्र 19 से 43 साल के बीच है. जिनमें से अधिकांश की उम्र 20 साल के आसपास है. गौरतलब है कि अनमोल बिश्नोई इस केस में वांटेड है. मौजूदा समय में वो अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि अनमोल स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार आरोपियों के संपर्क में था. जिसमें आरोपी शुभम लोनकर भी शामिल था. जिसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पब्लिकली हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
चार्जशीट में इकबालिया बयानों और डिजिटल सबूतों का उपयोग करके पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बिश्नोई की भूमिका का विस्तृत विवरण दिया है. पुलिस के हाथ लगी बातचीत की एक रिकॉर्डिंग में अनमोल कथित तौर आरोपियों को सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास के पास रेकी करने का निर्देश दिया था. साथ ही इसके लिए उन्हें इनाम देने का भी वादा किया था.
चार्जशीट के मुताबिक अनमोल ने आरोपियों से कहा,
पुलिस ने दावा किया है कि यह बातचीत लोनकर और अनमोल के बीच स्पीकर फोन पर तीन अन्य आरोपियों की मौजूदगी में हुई थी. चार्जशीट के अनुसार, अनमोल ने अपने सहयोगी अनुज थापन की मौत का बदला लेने के लिए यह साजिश रची. जिसने सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के लिए अरेस्ट किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस का मानना है कि सिद्दीकी को खान के साथ उनके करीबी संबंधों के चलते निशाना बनाया गया था. कथित तौर इस गिरोह का मकसद पर डर फैलाने, अपना वर्चस्व बनाने और मुंबई में जबरन वसूली का रैकेट बनाने का था.
चार्जशीट में सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी वाली घटना में भी अनमोल का नाम सामने आया है. बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल आरोपियों से जब्त किए गए फोन से स्नैपचैट यूजरनेम और अकाउंट डिटेल्स बरामद किए गए हैं. साथ ही हथियार, गोला-बारूद, लोकेशन स्नैपशॉट और सिद्दीकी के घर और ऑफिस की तस्वीरें भी मिली हैं. इसमें आरोपियों की फायरिंग प्रैक्टिस के भी सबूत मिले हैं.
इस महीने की शुरुआत में फाइल चार्जशीट में 26 आरोपियों और तीन वांटेड आरोपियों के नाम हैं. चार्जशीट में अरेस्ट किए गए आरोपियों में से कुछ के इकबालिया बयान भी शामिल हैं. उनमें से एक ने बताया कि सिद्दीकी की हत्या की साजिश जून से पहले रची गई थी. आरोपियों ने अगस्त में कुर्ला में एक फ्लैट किराए पर लिया था. और सिद्दीकी के ऑफिस और घर की रेकी की थी.
वीडियो: Singham Again में सलमान खान का कैमियो नहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद प्लान बदला!

.webp?width=60)

