The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Azamgarh minor boy seeks police help to stop dad 7th marriage

पिता शादी पर शादी कर रहा, बेटे ने पुलिस को नंबर बताया तो सबके होश उड़ गए!

Azamgarh Minor stop dad marriage: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक लड़का अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गया. दावा है कि उसका पिता सातवीं बार शादी की तैयारी में है. और अपनी काफी जमीन बेच चुका है. लड़का नहीं चाहता कि पिता अब और शादी करें.

Advertisement
pic
11 मार्च 2026 (अपडेटेड: 11 मार्च 2026, 07:40 PM IST)
Azamgarh Minor stop dad marriage
बेटा पिता की सांतवी बार शादी रुकवाने के लिए पुलिस के पास गया. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक लड़का अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गया. बताया गया कि पिता सातवीं बार शादी कर रहा है. बेटा नहीं चाहता था कि पिता एक बार फिर शादी करे. दावा है कि शख्स ने शादियों के चक्कर में काफी जमीन बेच दी है और नई शादी के लिए भी जमीन बेचने वाले थे.  इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े राजीव कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला आजमगढ़ के थाना अहरौला का है. शनि मौर्य (उम्र 17) नाम के नाबालिग लड़के ने अपने पिता अमरजीत मौर्य (55) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने कहा है कि उसके पिता ‘6 शादियां’ पहले ही कर चुके हैं और अब सातवीं की तैयारी में है. शादियों के लिए वे कई बीघा जमीन भी बेच चुके हैं. इसलिए वो चाहता है कि उसके पिता यहीं रुक जाएं.

रिपोर्ट के मुताबिक शनि मौर्य का दावा है, “हमारे पास साढ़े तीन बीघा जमीन है. काफी जमीन पिता पहले ही बेच चुके हैं और अब बची हुई जमीन को बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस लिए हैं. हमारी आधी से ज्यादा जमीन गिरवी है. मेरे पिता ने अब तक छह शादियां की हैं. अभी सातवीं के चक्कर में हैं.”

शनि के मुताबिक, अमरजीत ने 2024 में छठवीं शादी की थी. विवाह के कुछ समय बाद ही महिला ने जमीन अपने नाम करने के लिए कहा. पिता ने वो नहीं किया, तो महिला ने जेवर की मांग की. लेकिन वो भी नहीं मिले, तो वो उन्हें छोड़कर चली गई. 

नाबालिग बेटे का कहना है कि वो अभी सिर्फ 12वीं का छात्र है और पिता का कर्जा चुका रहा है. अमरजीत ने उसे पैसा कमाने के लिए जबरिया भेज दिया था. उसने बताया कि वो तीसरी मां से हुआ बेटा है. उसकी मां भी किसी दूसरे के साथ चली गई है.

इन आरोपों पर अमरजीत ने भी कबूला कि उसकी छह शादियां हो चुकी हैं. हालांकि, उसकी मां का दावा है कि उसके बेटे की सिर्फ पांच शादी हुई हैं. छठवीं कहां है? इस पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे के आरोपों की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: क्या ट्रंप और अंबानी के बीच डील होने वाली है? ट्रंप ने घोषणा कर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()