The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ayatollah ali Khamenei First Reaction After US Strikes on iranian nuclear facilities

अमेरिका के हमले के बाद खामेनेई ने खोपड़ी और 'स्टार ऑफ डेविड' वाली तस्वीर के साथ जवाब दिया

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जायोनिस्ट दुश्मनों ने सबसे बड़ी गलती कर दी है.

Advertisement
Ayatollah ali khamenei reacts after us attack in iran
खामेनेई ने जायोनिस्ट दुश्मनों को धमकी दी है (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
23 जून 2025 (अपडेटेड: 23 जून 2025, 08:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इजरायल और ईरान के बीच जंग (Iran Israel War) में अमेरिका भी कूद ही गया. रविवार 22 जून को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर तबाही मचाने के बाद डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी दी कि अभी बहुत से ठिकानें बाकी हैं. इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. 

खामेनेई अमेरिका और इजरायल पर बुरी तरह भड़के हैं. ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमले को उन्होंने ‘जायोनिस्ट (Zionist) दुश्मनों की सबसे बड़ी गलती’ बताया है. खामेनेई ने ये भी कहा कि उन्हें इसकी सजा मिलेगी. एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा,

Embed

जायोनिस्ट यहूदी राष्ट्र यानी इजरायल के समर्थकों को कहा जाता है. कहा जा रहा है कि इस पोस्ट में खामेनेई ने अमेरिका पर खासतौर पर निशाना साधा है. उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी लगाई है, जिसमें बमबारी जैसा सीन दिख रहा है और बीच में एक खोपड़ी बनी है जिसके माथे पर ‘स्टार ऑफ डेविड’ बना हुआ है. यह निशान इजरायल के झंडे पर भी दिखता है. यह यहूदी पहचान और धर्म दोनों के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

Embed

इस तस्वीर में मानव खोपड़ी के माथे पर यही स्टार बना हुआ है और आग के गोलों के बीच ये खोपड़ी क्षतिग्रस्त है. इसके जरिये खामेनेई ये बताया है कि वो इजरायल का यही हाल करने वाले हैं.

इससे पहले 22 जून की सुबह अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर बड़े-बड़े बम गिराए थे. तभी से ईरान लगातार बदला लेने की धमकी दे रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का गंभीर उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा कि यूएन के हर सदस्य को इस खतरनाक, अराजक और क्रिमिनल एक्ट से चिंतित होना चाहिए.

इससे पहले भी खामेनेई अमेरिका को चेतावनी दे चुके हैं कि वह इजरायल और ईरान के बीच जंग से दूर रहे. अपने गोपनीय ठिकाने से खामेनेई ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि अमेरिका अगर इस जंग में कूदा तो उसे ऐसा नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसकी भरपाई नहीं हो पाएगी. उन्होंने ट्रंप से कहा कि वह ईरान को धमकी देना बंद करें. ईरान धमकी से डरने वाला राष्ट्र नहीं है और इजरायल के आगे कभी सरेंडर नहीं करेगा.

वीडियो: ईरान पर अमेरिकन हमले के बाद इजरायल पर फिर से मिसाइल हमला

Advertisement

Advertisement

()