The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Avadh Ojha Likely to Join Aam Admi Party Arvind Kejriwal Delhi Assembly Election

'आप' के हो गए अवध ओझा, केजरीवाल-सिसोदिया की मौजूदगी में शुरू की राजनीतिक पारी

AAP के संयोजक Arvind Kejriwal ने Avadh Ojha को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है. अपनी राजनीतिक पारी शुरू करते हुए अवध ओझा ने दिल्ली की शिक्षा नीति से प्रभावित होने की बात भी कही.

Advertisement
Awadh Ojha
अवध ओझा AAP में शामिल हो सकते हैं. (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
pic
अमित भारद्वाज
font-size
Small
Medium
Large
2 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024, 02:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंटरनेट पर वायरल रहने वाले शिक्षक और यूट्यूबर अवध ओझा (Avadh Ojha) अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. उन्होंने सोमवार, 2 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है. AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. और इसी दौरान अवध ओझा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. 

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा,

Image embed

AAP में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा है कि उनका मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास करना है. उन्होंने कहा है,

Image embed

ये भी पढ़ें: जब अवध ओझा के स्कूल बैग से शराब की बोतल निकली

साल 2022 में लल्लनटॉप से बातचीत में अवध ओझा ने अपने चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा था,

Image embed

इससे पहले लल्लनटॉप के 'गेस्ट इन द न्यूज़ रूम' कार्यक्रम में उन्होंने किसी भी दल से चुनाव लड़ने से इनकार किया था. उन्होंने कहा था,

Image embed

UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के बीच ओझा काफी लोकप्रिय हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है. गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने वाले ओझा ने यूट्यूब के जरिए अपनी पहचान बनाई है. उनके पिता पोस्ट मास्टर थे और माता वकील थीं. 

अवध ओझा का पुराना इंटरव्यू यहां देखें-

Image embed

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवध ओझा UPSC की परीक्षा पास करना चाहते थे. तैयारी में माता-पिता ने पूरा सपोर्ट भी किया. लेकिन ओझा को UPSC की मेंस परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई. इसके बाद उन्होंने पढ़ाना शुरू कर दिया. शुरुआत में उन्होंने प्रयागराज में अपने दोस्त के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाना शुरू किया.

उन्होंने अपने पढ़ाने के तरीकों पर एक्सपेरिमेंट किए और इस आधार पर उनको लोकप्रियता मिली. इसके बाद वो कई बड़े कोचिंग संस्थानों के हिस्सा रहे. साल 2020 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और कई बार ट्रेंडिंग एल्गोरिथ्म में बने रहे. 

दिल्ली में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. AAP ने इसके लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन से इनकार किया है. AAP दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी में है. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा है.

वीडियो: 'ओझा तो बोझा' UPSC छात्रों की कविता, चुप्पी और विकास दिव्यकीर्ति पर क्या बोले अवध ओझा?

Advertisement

Advertisement

()