बंगाल: बाढ़ राहत सामग्री बांट रहे भाजपा सांसद और विधायक पर पथराव, MP का सिर फूटा
हमले में Malda North के MP Khagen Murmu को सिर पर गहरी चोट आई है जबकि MLA Shankar Ghosh भी इस हिंसा में घायल हो गए हैं.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भाजपा के सांसद और विधायक पर हमला हुआ है. दोनों नेता जलपाईगुड़ी के नागरकाटा में बाढ़ राहत कार्य के दौरान लोगों को राहत सामग्री बांट रहे थे. इसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले में मालदा उत्तर (Malda North MP Attacked) के सांसद खगन मुर्मू (Khagen Murmu) को सिर पर गहरी चोट आई है जबकि विधायक शंकर घोष (Shankar Ghosh) भी इस हिंसा में घायल हो गए हैं.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं पर ये कथित हमला तब हुआ जब वो बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री बांट रहे थे. सांसद खगन मुर्मू और विधायक शंकर घोष के साथ भाजपा के अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया जिसमें सांसद के सिर फूट गया और खून बहने लगा. लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर इस कथित हमले का वीडियो शेयर किया है. पोस्ट में लगे दो वीडियो में से एक में भाजपा सांसद खगन मुर्मू के सिर से खून बहता दिख रहा है. उन्हें उनके सुरक्षा गार्ड गाड़ी से लेकर जा रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में पथराव की वजह से गाड़ी का शीशा टूटता दिख रहा है. अमित मालवीय ने इन वीडियोज को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा
बंगाल में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले इस तरह की हिंसा से एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है.
वीडियो: बंगाल के 24 परगना में 2 समुदायों के बीच हिंसा, पुलिसवाले भी घायल

.webp?width=60)

