The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • assam cm himanta biswa sarma astronaut bihu dance video credit pm naremdra modi mike fincke video fact check

असमिया गमूसा पहने थिरका एस्ट्रोनॉट, हिमंता ने पीएम मोदी को क्रेडिट दिया, कांग्रेस ने पोल खोल दी

Himanta Biswa Sarma Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक एस्ट्रोनॉट असमिया गमूसा पहने हुए डांस कर रहे हैं. हिमंता ने इसका क्रेडिट PM Narendra Modi को दिया, तो Congress ने वीडियो का फैक्ट चेक कर दिया.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026, 12:58 PM IST)
Himanta Sarma Video bihu dance
एस्ट्रोनॉट माइक फिंके ने ये वीडियो अपनी पत्नी के लिए रिकॉर्ड किया था. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने स्पेस का एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक एस्ट्रोनॉट माइक्रोग्रैविटी में डांस करते दिख रहे हैं. वे असमिया 'गमूसा' (गमछा) पहने हुए हवा में थिरक रहे हैं. 'गमुसा' असमिया संस्कृति का प्रतीक है, जो सम्मान में पहना जाता है. हिमंता सरमा ने भी लगे हाथ बिहू का जिक्र करते हुए एस्ट्रोनॉट के असमिया कल्चर अपनाने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया. कांग्रेस की नजर हिमंता के पोस्ट पर पड़ी, तो पार्टी ने प्रतिक्रिया दी. असम कांग्रेस की नेता हरमीत कौर के ने बताया कि ये वीडियो 22 साल पुराना है.

19 अप्रैल को हिमंता सरमा ने अपने X हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा,

‘मैं एस्ट्रोनॉट माइक फिंके को बधाई देता हूं कि उन्होंने अंतरिक्ष में भी असमिया कल्चर को बरकरार रखा. बिहू को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है. मैं इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं.’  

हिमंता सरमा ने वीडियो शेयर करते हुए असम के ‘बिहू बिनंदिया’ का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि पीएम ने असम के कल्चर को प्रमोट किया है. 2023 में 11 हज़ार डांसर्स और ड्रमर्स के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ग्रैंड इवेंट हुआ जिसे बिहू बिनंदिया नाम दिया गया था. इस इवेंट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था. 

वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने तफ्तीश शुरू कर दी. पता चला कि वीडियो साल 2004 का है. यानी असली वीडियो 22 साल पहले पोस्ट किया गया था. हिमंता सरमा ने इसी वीडियो को शेयर कर दिया. 2004 में तरुण गोगोई असम के मुख्यमंत्री थे और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे. लोगों ने इसी बात का ज़िक्र करते हुए खूब मज़े लिए. कांग्रेस की असम यूनिट की मीडिया कोऑर्डिनेटर हरमनप्रीत कौर के ने भी हिमंता के वीडियो पर रिएक्शन दिया. 

उन्होंने हिमंता सरमा पर तंज कसते हुए लिखा कि 2004 के इस वीडियो के लिए माइक फिंके की पत्नी को क्रेडिट देना चाहिए या पीएम मोदी को? उन्होंने यह भी दावा किया कि फिंके के बच्चों के नाम भारतीय हैं.

ये भी पढ़ें: Artemis II के एस्ट्रोनॉट चांद तक जाएंगे लेकिन उतरेंगे नहीं, फिर काम क्या करेंगे? 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में डांस कर रहे एस्ट्रोनॉट माइक फिंके 2004 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी 'नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' (NASA) की तरफ से 9th एक्सपीडिशन पर गए थे. माइक ने ये वीडियो अपनी पत्नी के लिए रिकॉर्ड किया था. उनकी पत्नी रेनिता सैकिया फिंके असम से हैं. इसलिए माइक फिंके ने बिहू गाने पर असमिया 'गमूसा' के साथ वीडियो बनाया था.

माइक अभी भी पेशे से एस्ट्रोनॉट हैं, लेकिन अंतरिक्ष में नहीं हैं. फरवरी, 2026 में एक घटना के दौरान मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. उस घटना के दौरान कुछ देर के लिए उनकी आवाज़ चली गई थी और फिलहाल वे ठीक हो रहे हैं. 

वीडियो: नेतानगरी: हिमंता के खिलाफ पवन खेड़ा की कौन कर रहा मदद? बंगाल में किसका खेल बिगड़ा?

Advertisement

Advertisement

()