'4 नहीं 20 बच्चे पैदा करो', ओवैसी ने ये क्या कहा?
नवनीत राणा के चार-चार बच्चों वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार-चार नहीं 19-20 बच्चे पैदा करो.
.webp?width=210)
आबादी के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया है. 32 लाख वर्ग किमी के इस देश में 150 करोड़ लोग रहते हैं. जनसंख्या में जिसको हमने पीछे छोड़ा है, कम से कम उसके पास हमसे तीन गुना ज्यादा जमीन है. चीन का क्षेत्रफल इतना है कि भारत जैसे तीन देश उसमें समा जाएं. लेकिन हम ये गिनती क्यों कर रहे हैं? हम ये गिनती कर रहे हैं क्योंकि इंसानों की तादाद में दुनिया का नंबर एक देश बनने के बाद भी हमारे यहां बच्चे पैदा करने का कंपटीशन चल रहा है. किसी मौलाना ने कहीं कह दिया कि उसकी 4 बीवियों से 19 बच्चे हैं तो भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा ने हिंदुओं से आह्वान किया है कि वो कम से कम 4-4 बच्चे तो पैदा ही करें.
हालांकि, ये खबर तो पुरानी है. दिसंबर 2025 में नवनीत राणा ने ये बात कही थी. ताजा खबर ये है कि मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा के इस बयान पर जवाब दिया है. जवाब क्या दिया है, कसकर ताना मारा है. ओवैसी ने कहा कि ‘तुम 4 नहीं 20 पैदा करो'. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें ओवैसी कहते हैं,
ओवैसी ने आगे कहा,
ओवैसी ने इसके साथ ही ये भी याद दिलाया कि महाराष्ट्र में 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले को पंचायत चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं है.
किस बयान पर भड़के ओवैसी?ओवैसी भाजपा की नेता नवनीत राणा के जिस बयान पर भड़के थे, उसमें उन्होंने एक मौलाना का जिक्र किया था. जो वीडियो सामने आया है, उसमें मौलाना का नाम तो नहीं है लेकिन नवनीत राणा ये दावा करती हैं कि मौलाना ने कहा था कि 4 बीवी होने के बावजूद वह 35-40 बच्चे पैदा नहीं कर सके. इसके आगे वह कहती हैं,
नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. उनके पति रवि राणा भी पॉलिटिशियन हैं. दोनों के दो बच्चे हैं- एक लड़का और एक लड़की.
वीडियो: अंकिता भंडारी हत्याकांड में ऑडियो क्लिप में किस VIP का नाम, CBI जांच में BJP नेता क्या बोले?

.webp?width=60)

