The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Asaduddin Owaisi in Bahrain pakistan pahalgam attack opreation sindoor Indian Delegation

'6 दिन पहले शादी हुई, सातवें दिन विधवा हो गई... ' ओवैसी ने बहरीन से पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई

Owaisi in Bahrain: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की राजनीतिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि भले ही हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब बात हमारे देश की अखंडता की आती है, तो हम एकमत हैं. उन्होंने अरब मुल्क से पाकिस्तान और आतंकवाद पर जमकर हमला बोला है.

Advertisement
Owaisi in Bahrain on Indian leaders Delegation on pakistan pahalgam attack opreation sindoor
असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान को खूब लताड़ा (फाइल फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
25 मई 2025 (अपडेटेड: 25 मई 2025, 01:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक अरब देश में बैठकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है. BJP सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाला इंडियन डेलीगेशन खाड़ी देशों के दौरे पर है. इस डेलीगेशन में शामिल असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की जमकर आलोचना की (Owaisi on Pakistan). इस दौरान उन्होंने भारत की राजनीतिक एकता पर भी जोर दिया और कहा कि भले ही उनके और सत्ताधारी पार्टी के बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब बात हमारे देश की अखंडता की आती है, तो हम सब एकमत हैं.

बहरीन में क्या बोले औवेसी?

बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान औवेसी ने कहा कि पाकिस्तान आंतकी समूहों को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत ने उकसावे के बावजूद बार-बार संयम बरता है. पहलगाम हमले को याद करते हुए उन्होंने कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें: 'दिमाग में जो भूसा भरा है...', पाकिस्तान पर ओवैसी का ये बयान नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा!

‘जब बात देश की अखंडता की हो…’

AIMIM चीफ ने भारत की डिफेंस पॉवर पर जोर दिया. उन्होंने कहा भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सीमा पार से आने वाले सभी खतरों को प्रभावी ढंग से रोका है. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा

Image embed

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख बताने और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए ये डेलीगेशन सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा पर है. इसमें बैजयंत पांडा के अलावा निशिकांत दुबे (BJP), फांगनोन कोन्याक (BJP), रेखा शर्मा (BJP), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) और मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आज़ाद और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं.

वीडियो: अमित शाह ने लोक सभा में असदुद्दीन औवेसी को किस बात पर कहा कि मैं भी थोड़ा साइकोलॉजी पढ़ा हूं

Advertisement

Advertisement

()