The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Asaduddin Owaisi Bahadurganj Kishanganj Bihar seemanchal aimim vs rjd tejashwi yadav

'तुम भिखारी बनकर...', वक्फ विरोध में तेजस्वी-RJD पर ओवैसी का हमला, बिहार में 24 सीटें जीतने का दावा

Asaduddin Owaisi ने साफ कर दिया कि इस बार Bihar में बड़ा खेल खेलना है. Seemanchal पर फिर से नजर है. उन्होंने AIMIM संगठन को मजबूत बताया और एलान किया कि इस बार Tejashwi Yadav समेत RJD को हिसाब चुकता कर देंगे, और कर्ज बाकी नहीं रखेंगे.

Advertisement
Tejashwi Yadav, Asaduddin Owaisi
बिहार रैली में RJD नेता तेजस्वी यादव पर बरसे AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी. (X)
pic
रोहित कुमार सिंह
font-size
Small
Medium
Large
3 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Asaduddin Owaisi Bihar Speech: किशनगंज के बहादुरगंज से 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की सियासत में हल्ला बोल दिया है. जनसभा के बाद उन्होंने आजतक को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (BJP) समेत सबको लपेट दिया. ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 24 सीटें जीतने का दावा किया है.

आजतक से जुड़े रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवैसी ने  कहा कि वक्फ कानून मुसलमानों के खिलाफ है. उन्होंने आगे कहा,

Embed

CM नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा,

Embed

राजद और तेजस्वी यादव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 

राजद ने हमारे चार विधायक खरीदे थे, मगर इस बार 2025 चुनाव में हमारे 24 विधायक जीतकर आएंगे. पिछली बार से ज्यादा सीटों पर इस बार मेरी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी, संगठन पिछले 5 सालों में और मजबूत हुआ है. तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर ओवैसी ने कहा,

Embed

ओवैसी में तेजस्वी के अंदर मुख्यमंत्री होेने की खूबियों को नकार दिया. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, “हम कोई ठेका लेकर नहीं बैठे हैं कि किसी और नेता को कंधे पर बैठा कर दूल्हा बनाएंगे.”

ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने तेजस्वी को नसीहत दी,

Embed

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के मद्देनजर ओवैसी ने कहा,

Embed

वक्फ कानून पर बरसे ओवैसी

इससे पहले शनिवार, 3 मई को असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में बिहार के बहादुरगंज में एक जनसभा की. उन्होंने कहा कि वक्फ कानून मुसलमानों के खिलाफ है. ओवैसी ने यह भी कहा कि इसे लाने में नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP(RV) के अध्यक्ष चिराग पासवान दोनों का हाथ है.

ओवैसी बोले,

Embed

उन्होंने तेजस्वी यादव और राजद पर भी हमला किया,

Embed

Embed

ओवैसी ने आगे कहा, "याद रखो राजद वालों, तुमने चार को खरीदा ना, इंशाअल्लाह तुम भिखारी बनकर अख्तर-उल-ईमान और तौसीफ आलम के घर आओगे. हम तुमको बताएंगे कि सीमांचल का इंसाफ कैसे होता है."

दरअसल, ओवैसी ने राजद पर विधायक तोड़ने का आरोप लगाया. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन बाद में 4 विधायक राजद में चले गए. इस पर ओवैसी ने तेजस्वी और राजद पर तीखा तंज कसा. उन्होंने एलान किया कि इस बार AIMIM की तरफ से 24 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

आसिम मुनीर पर भी बरसे ओवैसी

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पैगाम दिया कि पाकिस्तान से सख्त बदला लें. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर हमला किया,

Embed

औवौसी ने बांग्लादेश का नाम लेकर कहा कि जो भारत पर उंगली उठाता है, तो हम अपने सारे मतभेद भूलकर एक हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सरकार ने जो फैसले लिए हैं, हम उसका समर्थन करते हैं.

वीडियो: "पाकिस्तानी मुसलमान को भाई समझते हैं या नहीं..." ओवैसी से इस लड़के ने पूछा सवाल, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

Advertisement

()