The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Arvind Kejriwal reply EC over Yamuna water poisonous statement haryana govt

'यमुना में जहर' पर EC ने लेटर भेजा था, जवाब में अरविंद केजरीवाल ने आयोग को ही घेर लिया

Arvind Kejriwal ने एक बार फिर से हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने की साजिश करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने CEC राजीव कुमार को भी फिर से निशाने पर लिया है.

Advertisement
arvind kejriwal aap delhi assembly election
अरविंद केजरीवाल ने CEC राजीव कुमार को निशाने पर लिया है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
31 जनवरी 2025 (Updated: 31 जनवरी 2025, 03:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दे दिया है. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि हरियाणा सरकार यमुना के पानी में जहर मिला रही है. इसी को लेकर उनके खिलाफ शिकायत की गई थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिख इस मुद्दे पर कुछ सवालों के जवाब देने को कहा था. इसी सिलसिले में 31 जनवरी को केजरीवाल आयोग के दफ्तर में पहुंचे. जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 

“यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के चलते पानी जहरीला हो गया था. इसका पता दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और दूसरे अधिकारियों ने लगाया.”

जवाब में केजरीवाल ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार को फिर से निशाने पर लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा CEC के आचरण ने इस संस्था (चुनाव आयोग) में लोगों का ‘विश्वास पूरी तरह से खत्म’ कर दिया है. केजरीवाल ने आगे लिखा, “चीफ इलेक्शन कमिश्नर को देश के इतिहास में भारतीय लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाने और चुनाव आयोग को अपूरणीय क्षति पहुंचाने वाले शख्स के तौर पर याद किया जाएगा.”

केजरीवाल ने ये भी आरोप लगाया कि जिस तरह से CEC राजीव कुमार बीजेपी के ‘नकदी और सामान के बदले वोट खरीदने की प्रक्रिया को नजरअंदाज’ कर रहे हैं, उससे इस भ्रष्ट तरीके को मान्यता मिल जाएगी.

चुनाव आयोग के पत्र का जवाब देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बाहर मीडिया से बात की. उन्होंने फिर हरियाणा सरकार पर यमुना (Yamuna Water) के पानी को ‘जहरीला’ बनाकर दिल्ली की आधी आबादी को प्यासा रखने की ‘राजनीतिक साजिश’ करने का आरोप लगाया है. केजरीवाल के मुताबिक ऐसा विधानसभा चुनावों (Delhi assembly election) के दौरान AAP को बदनाम करने की नीयत से किया गया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल ने बताया कि 26-27 जनवरी से पहले अमोनिया का लेवल '7 PPM' था, जो उनकी सरकार के सफल प्रयासों के चलते '2.1 PPM' पर आ गया है. उन्होंने बताया कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना में अमोनिया का लेवल बढ़ाने की ‘साजिश’ रची थी. 

अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इलेक्शन कमीशन के ऑफिस पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि आतिशी ने दिसंबर में ही नोटिस कर लिया था कि यमुना में अमोनिया का लेवल बढ़ना शुरू हो गया है. फिर उन्होंने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थिति से निपटने के लिए कई उपाय किए.

वीडियो: दिल्ली चुनाव: राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को पुराने दिनों की याद दिला दी!

Advertisement

Advertisement

()