The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Army Chief General Upendra Dwivedi press conference pakistan op sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और दुश्मन...', आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दिया खुला संदेश

सेना प्रमुख General Upendra Dwivedi ने कहा कि इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC के पास अभी भी 8 आतंकी कैंप एक्टिव है, जिन पर सेना की नजर है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बताया?

Advertisement
Army Chief General Upendra Dwivedi press conference
सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
अर्पित कटियार
13 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और दुश्मन की हर चाल का सख्त जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC के पास अभी भी 8 आतंकी कैंप एक्टिव है, जिन पर सेना की नजर है. इस दौरान आर्मी चीफ ने चीन को लेकर भी भारतीय सेना की स्थिति साफ की और कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और इस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है. 

सेना प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शक्सगाम घाटी के संबंध में पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 में हुए समझौते को अवैध मानता है और घाटी में किसी भी गतिविधि को मंजूरी नहीं देता है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आर्मी डे यानी 15 जनवरी से पहले हुई है, जिसमें उन्होंने देश की सुरक्षा स्थिति, सीमाओं पर हालात और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की.

Image embed

आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है. आगे कहा,

Image embed

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने अपने सैनिकों को जुटा लिया है और जमीनी हमलों के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर यूरोपियन थिंक टैक की बात सुन तिलमिला जाएगा पाकिस्तान

मणिपुर और पूर्वोत्तर की स्थिति 

जनरल द्विवेदी ने कहा मणिपुर में स्थिति स्थिर हो रही है और सुरक्षा बलों और सरकार के समन्वित प्रयासों से सुधार हुआ है. आगे कहा,

Image embed

आगे कहा कि सेना का फोकस अब आधुनिकीकरण पर है. जनरल द्विवेदी ने कहा कि एडवांस ब्रह्मोस मिसाइल, बेहतर क्षमता वाले ड्रोन और लॉयटरिंग म्यूनिशन (घूमने वाली मिसाइलें) जल्द आने वाली हैं. 90 प्रतिशत से ज्यादा गोला-बारूद अब स्वदेशी बन रहा है.

वीडियो: TTP के कमांडर का पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के लिए पैगाम,कहा -'अगर मर्द हो तो...'

Advertisement

Advertisement

()