The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Army Chief General Upendra Dwivedi on Indian borders said Situation sensitive but stable

'स्थिति सेंसिटिव, लेकिन स्टेबल...', बॉर्डर की स्थिति पर बोले आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

Army Chief on border situation: चीन पर बात करते हुए आर्मी चीफ़ ने कहा कि पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त शुरू हो गई है. वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि पिछले साल मारे गए आतंकियों में से 60% पाकिस्तानी मूल के थे. आर्मी चीफ़ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और क्या बता गए?

Advertisement
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ये बातें कही हैं. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
13 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2025, 03:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief Upendra Dwivedi) ने कहा है कि भारत की उत्तरी सीमा यानी पूर्वी लद्दाख में LAC पर स्थिति संवेदनशील, लेकिन स्थिर है. उनका कहना है कि पिछले साल मारे गए आतंकियों में से 60% पाकिस्तानी मूल के थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर पाकिस्तान, चीन और मणिपुर समेत कई मुद्दों पर बातचीत की है.

China LAC पर

सेना प्रमुख नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सालाना प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त शुरू हो गई है. लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति के बारे में उपेंद्र द्विवेदी ने कहा,

Embed
Embed

Pakistan और Jammu-Kashmir पर

पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर स्थिति को लेकर जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम जारी है, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें भी जारी हैं. उनका कहना कि पाकिस्तान की तरफ आतंकी ढांचा अभी भी बरकरार है. पिछले साल मारे गए आतंकियों में से 60% पाकिस्तानी मूल के थे. जम्मू-कश्मीर पर आर्मी प्रमुख बोले,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान ने पहली बार मानी करगिल युद्ध में अपनी भूमिका, आर्मी चीफ ने खुद कबूला

Manipur situation पर

मणिपुर के बारे में सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षा बलों की कोशिशों और सरकार की पहल से राज्य में स्थिति नियंत्रण में आ गई है. हिंसा की घटनाएं जारी हैं और सशस्त्र बल क्षेत्र में शांति लाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने म्यांमार की स्थिति पर भी बात की. कहा कि किसी भी संभावित प्रभाव से निपटने के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर निगरानी और नियंत्रण बढ़ा दिया गया है.

वीडियो: आर्मी के फैंटम की कहानी, जो आतंकियों के सामने आ गया!

Advertisement

Advertisement

()