The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Anushka Yadav Brother akash yadav on Tej Pratap expulsion from RJD and Lalu yadav family

'क्या तेज प्रताप ने बलात्कार किया है...', अनुष्का यादव के भाई ने लालू परिवार को सुना डाला

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने की निंदा की है. अनुष्का और तेज प्रताप के संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि इसके बारे में वही दोनों बात करें तो बेहतर है.

Advertisement
Anushka Yadav brother warns tejaswi yadav
अनुष्का यादव के भाई ने तेजस्वी को चेतावनी दी है (Photo: India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
27 मई 2025 (पब्लिश्ड: 05:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेज प्रताप यादव के प्रेम संबंध ने बिहार की राजनीति में हंगामा खड़ा कर दिया है. अनुष्का यादव से संबंधों का इजहार करने के बाद तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाल दिया गया. अब अनुष्का के भाई आकाश यादव ने लालू प्रसाद यादव के इस फैसले की निंदा की है. उन्होंने सवाल किया कि क्या तेज प्रताप ने बलात्कार किया है या परिवार पर कोई दाग लगा दिया है? यह लोकतंत्र है और किसी को अपने आप को समाज का ठेकेदार नहीं समझना चाहिए. 

आकाश ने तेज प्रताप और अनुष्का के संबंधों को लेकर कहा कि इसके बारे में वो दोनों ही खुलासा करें तो ठीक होगा. दोनों की शादी के सवाल पर आकाश ने कहा,

Image embed

इंडिया टुडे से जुड़े सुजीत की रिपोर्ट के अनुसार, आकाश ने कहा कि वह लालू परिवार को सलाह देना चाहते हैं कि उनकी बहन अनुष्का के चरित्र को लेकर जो भी अनर्गल बयानबाजी हो रही है, वो गलत है. उन्हें उस पर रोक लगानी चाहिए. आकाश ने कहा,

Image embed

आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव आमिर गुरुजी की नातिन है जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाले जाने की आलोचना करते हुए आकाश यादव ने कहा,

Image embed

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि वो और अनुष्का पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. लालू के बड़े बेटे ने साफ लिखा कि वे और अनुष्का पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं.

हालांकि बाद में तेज प्रताप ने एक और पोस्ट किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई थी.

Image embed
तेज प्रताप का दूसरा ट्वीट.

राबड़ी के भाई का दावा- लालू को पहले से पता था

इस बीच राबड़ी यादव के भाई सुभाष यादव ने इस मामले में लालू परिवार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने दो लड़कियों की जिंदगी खराब कर दी. अनुष्का यादव के बारे में सबकुछ जानते हुए भी लालू प्रसाद ने ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी करा दी ताकि परिवार की मानहानि न हो. सुभाष ने दावा किया कि लालू परिवार को अनुष्का के बारे में जानकारी थी इसलिए उसके भाई आकाश यादव को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था.

वीडियो: नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर रख दिया पौधा, वीडियो वायरल होने लगा

Advertisement

Advertisement

()