The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Andhra Pradesh 3 Minor Girls Die After Drowning In Waterfall

झरने के पानी में नहा रही नाबालिग लड़कियों की डूबकर मौत, दोस्त वीडियो बनाती रह गई

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरि पहाड़ियों में स्थित है मुलागुम्मी झरना. 9 अप्रैल को तीनों लड़कियां अपनी एक और साथी के साथ यहां घूमने आई थीं. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तीनों हंसते-खेलते हुए झरने के किनारे पर नहा रही थीं.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| अब्दुल बशीर
10 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026, 10:01 PM IST)
Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश में झरने में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आंध्र प्रदेश में 3 नाबालिग लड़कियों की झरने में डूबने से मौत हो गई. वे वहां घूमने गई थीं. घटना के वक्त तीनों झरने के पानी में नहा रही थीं. लेकिन पानी में खेलते-खेलते गहरे पानी की तरफ चली गईं. कुछ ही सेकंड में लड़कियां पानी में डूब गईं. बाद में उनके शव मिले. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे तीनों लड़कियों की एक साथी रिकॉर्ड कर रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरि पहाड़ियों में स्थित है मुलागुम्मी झरना. 9 अप्रैल को तीनों लड़कियां अपनी एक और साथी के साथ यहां घूमने आई थीं. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तीनों हंसते-खेलते हुए झरने के किनारे पर नहा रही थीं. लेकिन फिर अचानक एक लड़की किनारे से थोड़ी दूर चली गई और डूबने लगी. इसके बाद बाकी दोनों लड़कियां डूबती लड़की को बचाने की कोशिश करने लगीं. लेकिन वो भी पानी में डूबने लगीं. पानी के किनारे वीडियो बना रही उनकी दोस्त कुछ न कर सकी.

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान तृषा, रत्नकुमारी और पवित्रा के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को झरने से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि लड़कियों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था.

यह भी पढ़ें: थाने से घर लौटे कैब ड्राइवर ने दे दी जान, वीडियो में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भले ही यह झरना देखने में छोटा लगता है, लेकिन तेज बहाव और जमीन पर फिसलन होने के कारण यह काफी खतरनाक हो सकता है. पुलिस ने ऐसी जगहों पर घूमने वाले सैलानियों को कड़ी चेतावनी भी दी. उसने कहा कि सैलानियों को पानी वाली जगहों पर सेल्फी और वीडियो बनाने से बचना चाहिए.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान-US सीजफायर एक दिन भी नहीं टिका, इजरायल की मंशा क्या है?

Advertisement

Advertisement

()