The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Allahabad High Court bans caste in public record directed Uttar Pradesh government DGP to amend police manual

'पुलिसवाले किसी की जाति ना लिखें,' HC ने UP सरकार और DGP को पुलिस मैनुअल बदलने का निर्देश दिया

Caste Mention Ban: एक केस की सुनवाई के दौरान Allahabad High Court ने देखा कि जांच अधिकारी ने आरोपी की जाति लिखी है. इसके बाद कोर्ट ने DGP से पूछा कि जांच में जाति लिखने की क्या जरूरत है.

Advertisement
Allahabad High Court, Allahabad High Court bans caste
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जाति लिखने पर आपत्ति जताई. (India Today)
pic
मौ. जिशान
20 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक (DGP) को बड़ा निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड और जांच से जुड़े कागजों में जाति का जिक्र नहीं किया जाना चाहिए. इसके अलावा कोर्ट ने गाड़ियों पर जातिसूचक स्लोगन और स्टिकर लगाने पर भी रोक लगाने की बात कही. कोर्ट ने साफ कहा कि पुलिस मैनुअल में बदलाव करके जाति कॉलम हटा दिया जाए.

जस्टिस विनोद दिवाकर ने कहा कि थानों के नोटिस बोर्ड से भी जाति कॉलम हटाया जाए. हालांकि, कोर्ट ने साफ किया किया कि जहां कानूनन जरूरी है- जैसे SC/ST एक्ट के मामलों में, वहीं जाति का जिक्र हो सकेगा. हाई कोर्ट ने कहा,

Embed

कोर्ट ने आगे कहा,

Embed

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाहाबाद हाई कोर्ट के सिंगल जज ने इस मुद्दे पर सुनवाई उस समय की, जब उनके सामने शराब की अवैध ढुलाई और कब्जे के मामले में एक आरोपी की याचिका आई थी. इसमें मुकदमा रद्द करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने देखा कि जांच अधिकारी ने आरोपी की जाति लिखी है. इसके बाद कोर्ट ने DGP से पूछा कि जांच में जाति लिखने की क्या जरूरत है.

DGP ने तर्क दिया कि जाति लिखने से आरोपी की पहचान में मदद मिलती है. इस पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा,

Embed

कोर्ट ने कहा कि भारत में जाति केवल भेदभाव का मामला नहीं है, बल्कि यह पहचान और पावर दिखाने का एक अहम तरीका भी है. कोर्ट ने पुलिस की उस दलील से सहमति नहीं जताई कि आरोपी की पहचान जाति के आधार पर करने से किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं रहता.

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी आरोपी की जाति बिना कानूनी वजह के लिखी या बताई जाए, तो यह पहचान के आधार पर प्रोफाइलिंग माना जाएगा. कोर्ट के मुताबिक, इससे पूर्वाग्रह बढ़ते हैं, जनता की सोच प्रभावित होती है, न्यायिक सोच पर असर पड़ता है, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है और संवैधानिक नैतिकता कमजोर होती है.

कोर्ट ने कार-बाइक और यहां तक कि घरों पर भी जातिसूचक पहचान लगाने के चलन पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा,

Embed

जस्टिस विनोद दिवाकर ने यह भी कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) में बदलाव किया जाए ताकि सभी प्राइवेट और पब्लिक गाड़ियों पर जाति आधारित स्लोगन और जाति बताने वाले स्टिकर पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जाएं. साथ ही ऐसे चिन्ह हटाने और गाड़ियों के मालिकों पर जुर्माना लगाने के लिए भी कहा गया.

सोशल मीडिया पर जाति आधारित वीडियो और रील्स पर भी कोर्ट ने चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि IT नियमों को मजबूत करके ऐसे कॉन्टेंट पर कार्रवाई की जानी चाहिए.कोर्ट ने आदेश दिया कि जातिसूचक बोर्ड या बैनर तुरंत हटाए जाएं और दोबारा ना लगें. कोर्ट ने यूपी के मुख्य सचिव को आदेश की कॉपी मुख्यमंत्री तक भेजने को भी कहा.

वीडियो: आर्यन खान का केस लेने से मुकुल रोहतगी ने कर दिया था मना, फिर क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()