अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, प्रोफेसर और पुलिस ने जानकारी दी
AMU Bomb Threat: धमकी भरे मेल में एक UPI आईडी भी है. और लिखा है कि अगर 2 लाख रुपये नहीं भेजे तो कैंपस को बम से उड़ा दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुछ अधिकारियों के इमेल अकाउंट पर धमकी (Bomb Threat to AMU) भरे मेल भेजे गए थे. मेल में एक UPI आईडी थी और लिखा था कि अगर 2 लाख रुपये नहीं भेजे गए तो यूनिवर्सिटी को बम से उड़ा दिया जाएगा. इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया. मेल 9 जनवरी की रात को भेजा गया. जानकारी के बाद UP के एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) ने विश्वविद्यालय की तलाशी ली.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉग स्क्वॉड के जरिए बम खोजने की कोशिश की गई. AMU के प्रोफेसर वसीम अली ने कहा,
उन्होंने धमकी भरे मेल के बारे में कहा कि अगर ये झूठी धमकी है फिर भी हम पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं. डिप्टी एसपी अभय कुमार पांडे ने बताया,
विश्वविद्याल में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. सावधानी बरतते हुए कैंपस के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये भी पढ़ें: अल्लाह के न्याय से बच नहीं सकते... दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं. इससे पहले 14 दिसंबर को भी कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थे. उससे पहले 13 दिसंबर को 16 स्कूलों और 8 दिसंबर को 40 से ज्यादा स्कूलों को मेल के जरिए ऐसी धमकियां दी गई थीं. हालांकि, किसी भी स्कूल में ऐसी धमकियों के बाद कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी.
वीडियो: दिल्ली में स्कूलों को मिली बम की धमकी, ईमेल भेजकर मांगी 25 लाख की फिरौती

.webp?width=60)


