सहरी का इंतजार कर रहा था युवक, 4 लोग बाइक पर आए, गोली मारकर हत्या कर दी
Aligarh Murder: हारिस सहरी से पहले अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी 4 बाइक सवार लोगों ने उस पर हमला कर दिया.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले में एक 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में युवक घर के बाहर एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़ा है. इस बीच, चार बाइक सवार लोग वहां पर आते हैं और गोलियां बरसाते हैं (Aligarh bikers gun down man). पुलिस को शक है कि हत्या का कारण आपसी विवाद है.
घटना अलीगढ़ के रोरावर में तेलीपाड़ा इलाक़े में हुई. पुलिस के मुताबिक़, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने हारिस उर्फ़ कट्टा पर कई राउंड गोलियां चलाईं. जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरा व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब हो गया.
इंडिया टुडे से जुड़े अकरम खान की ख़बर के मुताबिक़, मामला 14 मार्च तड़के 3 बजे का है. हारिस सहरी (रमज़ान के दौरान मुसलमानों के सुबह का खाना) से पहले अपने घर के बाहर खड़ा था. इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाक़े में दहशत फैल गई.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि फ़ॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं. पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद है. इसके फ़ुटेज में चार बाइक सवार हमलावर कई राउंड फ़ायरिंग करते हुए दिखाई दिए. पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए फ़ुटेज का एनालिसिस कर रही है.
ASP मयंक पाठक ने इंडिया टुडे को बताया,
ये भी पढ़ें - घात लगाए बैठे बदमाशों ने NTPC के DGM को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक़, पता चला है कि हारिस का किसी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके कारण हमला हुआ. वहीं, हारिस के एक रिश्तेदार शोएब ने कहा है कि कोई दुश्मनी नहीं थी. शोएब ने NDTV को बताया,
पुलिस ने आगे बताया कि जांच की जा रही है. हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.
वीडियो: रमजान के इवेंट में पैसे बंट रहे थे, गोली चलने से भगदड़ मची, 85 लोगों की मौत

.webp?width=60)

