The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • akshaya tritiya 2026 digital gold order online minutes flipkart zepto gold price today

सोना खरीदना है लेकिन टाइट है बजट तो ₹1 से Digital Gold में करें निवेश, जान लें नियम और तरीका

Akshaya Tritiya 2026: अब ‘डिजिटल इंडिया’ में ‘डिजिटल गोल्ड’ का कॉन्सेप्ट आ गया है (Digital India Digital Gold). आप घर बैठे अपने फ़ोन से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इसकी शुरुआत न्यूनतम 1 रुपये से भी हो सकती है. जानिए कौन-से ऐप्स से इन्वेस्ट करें?

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026, 01:18 PM IST)
akshaya tritiya
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. (सांकेतिक फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अब सिस्टम अपडेट हो गया है. ‘डिजिटल इंडिया’ में ‘डिजिटल गोल्ड’ (Digital Gold) का कॉन्सेप्ट आ गया है . अब आप घर बैठे अपने फोन से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इसकी शुरुआत न्यूनतम 1 रुपये से भी हो सकती है. अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हीं ऐप्स के जरिए गोल्ड में पैसा लगा सकते हैं. इसके कई फायदे हैं और कुछ चुनौतियां भीं. पहले तो जान लेते हैं कि निवेश कहां करना है? 

Paytm, Google Pay और Phone Pe ऐसे एप्स हैं जो अधिकम लोगों के फ़ोन में पहले से इंस्टॉल होंगे. बस अब एक-एक कर समझते हैं कि किस ऐप में कैसे इन्वेस्ट करना है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक़, 

Groww- जो लोग सुरक्षित और रेगुलेटेड इन्वेस्टमेंट तलाश रहे हैं उनके लिए ग्रो अच्छा ऑप्शन है. यह ऐप गोल्ड में निवेश के कई विकल्प देता है, जैसे कि गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड. ये सभी सेबी के नियमों के दायरे में आते हैं इसलिए सुरक्षित विकल्प हैं.

Paytm- अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पेटीएम यूज कर सकते हैं. यहां गोल्ड कॉइन के रूप में आप डिजिटल गोल्ड वॉल्ट में इकट्ठा होता है. अच्छी कीमत मिलती है जिसे आप कभी भी बेच सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म से अपने दोस्तों या परिवार को गोल्ड गिफ्ट भी कर सकते हैं. 

Phone Pe- इसमें छोटी राशि से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं और समय के साथ अपनी बचत बढ़ा सकते हैं. फोनपे डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने का विकल्प भी देता है. 

Google Pay- गूगलपे उन लोगों के लिए आसान विकल्प है जो बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के गोल्ड में पैसा लगाना चाहते हैं. इस ऐप में प्राइस अलर्ट जैसे फीचर्स भी हैं, जो सही समय पर खरीदने या बेचने में मदद करते हैं।

Bajaj Finserv- बजाज फिनसर्व एक फ्लेक्सिबिल ऑप्शन हैं. आप अपने पैसे के हिसाब से या ग्राम में तय वजन चुनकर डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर गोल्ड एसआईपी भी शुरू कर सकते है जिससे यूजर्स नियमित रूप से एक तय राशि निवेश कर सकते हैं.  

अपनी सुविधा के हिसाब से आप ऐप चुन सकते हैं. डिजिटल गोल्ड इन्वेस्टमेंट की मदद से कम बजट वाले लोग भी निवेश कर सकते हैं. लेकिन इसकी कुछ चुनौतियां भी हैं. पेटीएम के मुताबिक, स्टोरेज पर टाइम लिमिट होती है, निवेश चेक करने के लिए कोई बॉडी नहीं है और न ही खरीदने-बेचने पर GST लगता है. इसलिए निवेश से पहले नियम जानना जरूरी है. 

(डिस्क्लेमर: यहां सामान्य जानकारी दी गई है. किसी भी तरह के निवेश का फैसला अपने विवेक और वित्तीय सलाहकारों के परामर्श से करें.)

वीडियो: कबाड़ में गलती से बिका लाखों का सोना, ईमानदार दुकानदार ने पता लगते ही लौटा दिए!

Advertisement

Advertisement

()