The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Akhilesh Yadav security personnel more than Mayawati and Rajnath singh

अखिलेश की सुरक्षा में कितने जवान? केशव मौर्य ने बताया- 'राजनाथ सिंह से भी ज्यादा हैं'

समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में लापरवाही का मुद्दा उठाया था. इसके जवाब में केशव मौर्य ने ये जानकारी दी.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2026, 08:41 PM IST)
Akhilesh yadav
अखिलेश यादव के पास पूर्व मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से ज्यादा सुरक्षाकर्मी दिए हैं. ये जानकारी यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में दी है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा 185 सुरक्षाकर्मी दिए हैं. जबकि अक्टूबर 2000 से मार्च 2002 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे और फिलहाल देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में सिर्फ 82 जवान तैनात हैं. 

समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में लापरवाही का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव को भी एनएसजी सुरक्षा देने की मांग उठाई थी. इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को राज्य सरकार से मिली सुरक्षा की पूरी पोथी खोल दी. अखिलेश यादव की सुरक्षा में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व सीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं की है. फिलहाल, अखिलेश की सुरक्षा में 185 जवान हैं, जिनमें 24 स्पेशल ट्रेन्ड कोबरा कमांडो शामिल हैं. यानी पूर्व मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सुरक्षा अखिलेश यादव को मिली है. 

अखिलेश यादव ने हाल ही में झांसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उनके पास पहले एनएसजी थी, लेकिन हटा ली गई. उन्होंने दावा किया कि एनएसजी हटाने का कारण भी उन्हें नहीं बताया गया. सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि जो लोग उनके सुरक्षाकर्मियों की संख्या 185 बता रहे हैं, उन्होंने उसमें उनके ड्राइवर और दरवाजा खोलने वाले स्टाफ को भी गिन लिया है. सपा नेता आशुतोष सिन्हा की अखिलेश यादव के लिए एनएसजी सुरक्षा की मांग पर यूपी सरकार ने कहा कि ये केंद्र सरकार के अधिकार में है. 

विधान परिषद में केशव मौर्य ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद बीएसपी चीफ मायावती का नंबर है. उनकी सुरक्षा में राज्य सरकार ने 161 जवानों को लगाया है. सिर्फ उनके पास एनएसजी कवर भी है.

दरअसल अखिलेश यादव और मायावती को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती है. उनकी सुरक्षा में इतने सारे जवानों की तैनाती की वजह ये है कि उनके पास कई घर हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अगर किसी वीआईपी के एक से ज्यादा घर हैं, चाहे वो एक ही राज्य में हों या दिल्ली जैसे दूसरे राज्य में तो सभी जगह सुरक्षा देनी पड़ती है. इसके अलावा उनकी मोबाइल सिक्योरिटी भी होती है.

वीडियो: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदस्वामी के खिलाफ यौन शोषण केस में FIR दर्ज करने का आदेश

Advertisement

Advertisement

()