अखिलेश यादव ने जजों पर लगाए गंभीर आरोप, सरकार से 'गठजोड़' तक का आरोप लगाया
अखिलेश ने न्यायपालिका पर सरकार से गठजोड़ का आरोप मढ़ दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अदालतों में जजों की नियुक्ति सरकार द्वारा कराई जा रही है, ताकि सरकार अपने मन मुताबिक फैसले दिलवा सके.

अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही अखिलेश ने न्यायपालिका पर भी सवाल उठा दिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ न्यायपालिका कार्रवाई नहीं कर रही है.
शुक्रवार 6 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश से अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर सवाल पूछा गया था. सवाल सुनते ही अखिलेश ने सरकार पर सीधा निशाना साधा और कहा,
इसके बाद अखिलेश ने न्यायपालिका पर सरकार से गठजोड़ का आरोप मढ़ दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अदालतों में जजों की नियुक्ति सरकार द्वारा कराई जा रही है, ताकि सरकार अपने मन मुताबिक फैसले दिलवा सके.
अखिलेश ने यह आरोप भी लगाया कि फैसले जाति के आधार पर हो रहे हैं. पूर्व सीएम ने कहा,
दरअसल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी पर हेट स्पीच का मुकदमा चल रहा था. अब्बास सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक थे. उन्हें 2022 के एक बयान पर बीती 31 मई को 2 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
वीडियो: मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल और बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद, अब NDA के साथ आया!

.webp?width=60)

