The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • akhilesh yadav drink tea from aryan shop Food Safety Team Raid fatehpur Uttar pradesh

जिस लड़के ने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, उसकी दुकान पर पड़ा छापा, तोड़फोड़-मारपीट भी हुई

फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी के बाद कुछ युवकों ने कथित तौर पर Akhilesh Yadav को चाय पिलाने वाले युवक की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की. छापेमारी पर SP प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026, 03:22 PM IST)
akhilesh yadav drink tea from aryan
आर्यन (बाएं) और अखिलेश यादव की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. (फोटो: X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो महीने पहले जिस दुकान पर समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने चाय पी थी. अब उस दुकान पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का छापा पड़ गया है. अधिकारियों ने चाय बनाने में एल्युमिनियम के बर्तनों के इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है और सख्त लहजे में कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो दुकान को सील कर दिया जाएगा. छापेमारी के बाद कुछ युवकों ने कथित तौर पर चाय की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट भी की. 

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है. यहां चौकी चौराहे पर आर्यन यादव नाम के एक युवक की चाय की दुकान है. 22 फरवरी को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जब इधर से गुजरे तो थोड़ी देर के लिए दुकान पर रुके. आर्यन ने उन्हें चाय पिलाई. चाय पीने के बाद पूर्व सीएम ने तारीफ की. आर्यन और अखिलेश यादव की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं.

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग भी दुकान पर पहुंचने लगे थे. अब इसी दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की है. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने दुकान पर पहुंचकर साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की. इस दौरान टीम ने चाय के नमूने भी इकट्ठा किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालक को चेतावनी भी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने चाय बनाने में एल्युमिनियम के बर्तनों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई और कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

इस एक्शन के बाद अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधा. ‘X’ पर उन्होंने लिखा कि बीजेपी किसी को नौकरी-रोजगार तो देती नहीं है और जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते हैं, उनको सिर्फ धमकाती है. अखिलेश ने यह भी कहा कि अब पूरे प्रदेश के चाय बेचनेवाले ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के शोषण के खिलाफ एकता) से जुड़ जाएंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’.

हालांकि, फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि यह नियमित जांच अभियान का हिस्सा है और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: 11 घटनाएं जो साबित करती हैं कि अखिलेश दुबारा मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं

‘दुकान में घुसकर मारपीट’

वहीं, इस छापेमारी के बाद शुक्रवार, 17 अप्रैल को कुछ युवक कथित तौर पर चाय की दुकान में घुस गए और उन्होंने दुकानदार आर्यन, उनकी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. शिकायतकर्ता शेषमणि यादव (आर्यन के पिता) ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे अल्लीपुर निवासी जरजीस अहमद, कयूम अहमद, यासीन अहमद, जतिक अहमद समेत 16-17 अन्य लोगों ने उनके बेटे आर्यन, बेटी, पत्नी और मौसी के साथ मारपीट की.

आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बेटी, पत्नी और मौसी के साथ अभद्र व्यवहार किया और गंदी नीयत से छुआ. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई में चल रही है. वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.

वीडियो: संसद में आज: जब संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने अखिलेश को कहा 'दोस्त'

Advertisement

Advertisement

()