The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ajit pawar plane crash with suicide bomber ncp mlc amol mitkari links

क्या पायलट ही सुसाइड बॉम्बर था? अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर उठे नए सवाल

Ajit Pawar Plane Crash row: NCP के MLC अमोल मिटकरी ने अजित पवार का विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर पर 'सुसाइड बॉम्बर' होने का आरोप लगाया है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि ऐन वक़्त पर पायलट का बदलना कोई सामान्य घटना नहीं है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:11 PM IST)
ajit pawar plane crash ncp mlc rajiv gandhi assassination
अमोल मिटकरी ने अजित पवार के विमान हादसे की तुलना राजीव गांधी की हत्या से की. (फोटो-ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है. NCP से विधान परिषद सदस्य (MLC) अमोल मिटकरी ने प्लेन क्रैश को लेकर साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने इस घटना को लेकर कई तीखे सवाल किए हैं. साथ ही इस क्रैश की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मर्डर से कर दी. इससे पहले भी NCP-SP के विधायक रोहित पवार प्लेन क्रैश के पीछे साजिश की आशंका जता चुके हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़ महाराष्ट्र के अकोला ज़िले में शिव जयंती कार्यक्रम के दौरान अमोल मिटकरी भाषण दे रहे थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल उठाया,

क्या ये प्लेन क्रैश केवल एक एक्सीडेंट था या इसके पीछे किसी की साजिश है? जिस तरह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश रची थी, कहीं अजित पवार का प्लेन क्रैश के पीछे भी वही तो नहीं?

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमले में हत्या हुई थी. इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंकन तमिल विद्रोही संगठन LTTE ने रची थी. 

पायलट को लेकर क्या कहा?

28 जनवरी को पुणे ज़िले के बारामती में एक विमान हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी. अमोल मिटकरी ने अपने बयान में विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर को लेकर भी सवाल किए. उन्होंने आगे कहा, 

क्या सुमित कपूर एक सुसाइड बॉम्बर की तरह आए थे? उनकी पत्नी दावा करती हैं कि सुमित ज़िंदा हैं, तो फिर हादसे में मौत किस पायलट की हुई?

अमोल मिटकरी का मानना है कि क्रैश के पीछे कई रहस्य छिपे हैं, जो सिर्फ टेक्निकल गलतियां पहचानने से सामने नहीं आएंगे. इसके लिए CCTV फुटेज को सार्वजनिक करना होगा, जिससे मामले की ठीक से जांच हो पाए. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने रहस्यमयी तथ्यों के बाद भी सरकार चुप कैसे है?

CCTV की मांग करते हुए वे आगे बोले कि पायलट साहिल मदन और पायलट यश की भी डिटेल्स सामने आनी चाहिए. डिपार्चर से पहले पायलट क्यों बदलना पड़ा? इसकी भी जांच होनी चाहिए.

बताते चलें कि NCP-SP के विधायक रोहित पवार ने भी क्रैश को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी. 23 फरवरी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि अजित पवार के प्लेन क्रैश की CBI जांच होगी. 

वीडियो: अजित पवार और शरद पवार की NCP एक होने वाली थी? 8 फरवरी को कौन सा ऐलान होने वाला था?

Advertisement

Advertisement

()