इजरायल में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट की गई
इजरायल में हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से किया हमला. दिल्ली से जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को अबू धाबी डायवर्ट करना पड़ा. एयर इंडिया ने 6 मई तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
.webp?width=210)
इजराइल के तेल अवीव स्थित एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. इस हमले की वजह से दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अबू धाबी डायवर्ट करना पड़ा. इस फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को जल्द ही वापस इंडिया लाया जाएगा. वहीं एयर इंडिया ने 6 मई तक तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है.
घटना 4 मई की है. एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी डायवर्ट किया गया. इस दौरान एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया,
इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुए इस मिसाइल हमले को इजरायली सुरक्षाबल रोकने में नाकाम रहे. मिसाइल अटैक के बाद एयरपोर्ट के पास धुएं का गुबार उठता देखा गया. इससे यात्रियों में दहशत फैल गई. फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ रोक दी गई है. इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, बताया ये कितनी दूरी तक जाएगी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलांट का बयान सामने आया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कोई हमें नुकसान उन्हें पहुंचाएगा. उसे वह सात गुना नुकसान पहुंचाएंगे. वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना के बाद एक अहम सुरक्षा बैठक बुलाई है.

.webp?width=60)

