The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ahmedabad Jewelry Shop Employee Steals 1 Crore Worth Jewelry Boyfriend Runs Off

जिस बॉयफ्रेंड के लिए मालिक से दगा कर चुराए 1 करोड़ के गहने, वह ज्वेलरी ले हुआ फुर्र

एक वीडियो में एक महिला ज्वेलरी बॉक्स से सोने के गहने निकालकर अपनी यूनिफॉर्म की जेबों में छिपा रही हैं. इस दौरान वो पास खड़े किसी शख्स से हंसते-मुस्कुराते बात भी कर रही है. बाद में वही शख्स महिला को धोखा देकर चोरी किए गहने फिर से चोरी कर फरार हो गया. चोरी का पता कैसे चला?

Advertisement
pic
pic
सुप्रिया
| शुभम कुमार
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:14 PM IST)
ahmedabad jewellery stolen
अहमदाबाद की एक ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ से ज्यादा के गहने चोरी हुए. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के अहमदाद से गहनों की चोरी का एक वीडियो सामने आया है. एक महिला ज्वेलरी बॉक्स से सोने के गहने निकालकर अपनी यूनिफॉर्म की जेबों में छिपाती दिख रही है. इस दौरान वो पास खड़े किसी शख्स से हंसते-मुस्कुराते बात भी कर रही है. फिर गहने निकालने के बाद महिला वहां से निकलकर दुकान के दूसरे हिस्से में चली जाती है. 11 मई की शाम करीब 4 बजे के आस-पास ये चोरी हुई. CCTV वीडियो के मुताबिक, 1 करोड़ 66 लाख के गहने चोरी हुए हैं. महिला ने जिस बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ये चोरी की थी, वही बॉयफ्रेंड महिला को धोखा देकर चोरी किए गहने लेकर फरार हो गया. लेकिन इस चोरी की कहानी कैसे खुली? इसे सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं. 

अहमदाबाद में निकोल इलाके में दर्शन भाई नाम के कारोबारी की सोने-चांदी के ज्वैलरी की दुकान है. इस शोरूम में 19 लोग काम करते हैं. हर्षिदा शेट्टी भी इन्हीं लोगों में शामिल थी. करीब 11 महीने पहले ही उसने ये शोरूम ज्वाइन किया था. 11 मई 2026 की दोपहर को दुकान के मालिक दर्शन भाई खाना खाने घर गए हुए थे. उस दौरान शोरूम में मैनेजर और बाकी कर्मचारी मौजूद थे. इसी बीच हर्षिदा ने मौका देखकर शोरूम में रखे सोने के गहनों को अपने यूनिफॉर्म की जेबों में छिपाना शुरू कर दिया. उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

बाद में उसने दुकान के बाकी स्टाफ को कहा कि मालिक से छुट्टी लेकर वो जरूरी काम से जा रही है. इसके बाद शाम करीब 5 बजे जब शोरूम के मालिक आए तब उन्हें एक सोने के एक ब्रेसलेट के गायब होने की जानकारी मिली. पूछताछ के लिए उन्होंने सारे स्टाफ को बुलाया गया. जब दुकान के मालिक को हर्षिदा गायब दिखी तो उन्होंने सवाल पूछा. स्टाफ ने जानकारी दी कि हर्षिदा ने कहा था कि उसे आपने छुट्टी दी है और वह शाम 4:30 बजे ही चली गई.

चोर के साथ हुई चोरी

हर्षिदा का झूठ पकड़ा गया. इसके बाद बारीकी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हर्षिदा अपने कपड़े में गहने छिपाते नजर आई. फिर क्या था, पुलिस में शिकायत कराई गई, सीसीटीवी फुटेज देखी गई तब पता चला कि हर्षिदा तो 1 करोड़ 66 लाख के गहने चोरी करके फरार हो गई है.

इधर, चोरी की घटना के बाद हर्षिदा की तलाश हो रही थी. वहीं हर्षिदा खुद चोरी के किए हुए गहने की चोरी से परेशान थी. क्योंकि उसने जिस शादीशुदा बॉयफ्रेंड के लिए ये चोरी की थी. वो बॉयफ्रेंड उसी से गहने चुराकर भाग चुका था.

इस बीच पुलिस ने हर्षिदा को गिरफ्तार कर लिया. क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. जैसे ही हर्षिदा चोरी के बचे हुए गहने बेचने के लिए मानेक चौक आई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त हर्षिदा के पास से 18 लाख के गहने मिले क्योंकि बाकी गहने तो उसका प्रेमी लेकर फरार हो चुका था.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की पूछताछ में हर्षिदा ने बताया कि गहने चुराने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ शहर दर शहर घूम रही थी. इसी बीच एक दिन जब हर्षिदा नहाने गई, तो उसका प्रेमी 18 लाख रुपये के गहने वहीं छोड़कर बाकी गहने लेकर भाग गया. जब हर्षिदा को इस बात का पता चला, तो वह भी डर गई और उसने अपने प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया था.

हर्षिदा के मुताबिक वो जहां काम करती थी उस स्टोर के मालिक उस पर भरोसा करते और उसने इसी का फायदा उठाया. हर्षिदा ने पूछताछ में बताया कि वो तलाकशुदा है. अपने प्रेमी से उसकी मुलाकात 6 महीने पहले ही हुई थी. जब वो बिजनेस के सिलसिले में बाहर गई थी. उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे. ये बात हर्षिदा जानती थी. फ़िलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है. 

वीडियो: छत्तीसगढ़ के थाने में खड़े ट्रकों से कैसे चोरी हुई गैस सिलेंडर? क्या एक्शन हुआ?

Advertisement

Advertisement

()