The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Agra Woman Murdered Her Husband With His Boyfriend Uttar Pradesh Police

प्रेमिका के पति की हत्या कर शव जला दिया, QR कोड से आरोपियों तक कैसे पहुंच गई पुलिस?

Agra Murder: आरोपियों ने गाड़ी से पेट्रोल निकाला और फिर शराब और पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी. इसके बाद आरोपी वापस चले गए, लेकिन शव पूरी तरह से जला नहीं था. पुलिस को अधजली हालत में लाश मिली.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:41 PM IST)
UP, Agra
आगरा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति के हत्या की साजिश रची. (फोटो- @agrapolice)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. बताया गया कि पति को पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या में महिला के प्रेमी के अलावा उसका दोस्त भी शामिल था. आरोप है कि प्रेमी और उसके दोस्त ने पहले व्यक्ति को शराब पिलाया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल और शराब डालकर जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने शराब की बोतल और एक कागज के सुराग के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

घटना आगरा के थाना सैंया क्षेत्र का है. मृतक की पहचान लोकेंद्र तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े नितिन उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेंद्र की पत्नी का संबंध उसके ही दोस्त महेश के साथ था. लोकेंद्र ने इस बात का विरोध किया. उन्होंने अपने घर वालों और पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दे दी. आरोप है कि इससे नाराज होकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर लोकेंद्र के हत्या की साजिश रची. 

बुधवार, 1 मार्च की सुबह लोकेंद्र जब अपने काम पर जाने के लिए घर से निकले तो उनकी पत्नी ने पड़ोसी से मोबाइल लेकर अपने प्रेमी को बुला लिया. इसके बाद ही लोकेंद्र के हत्या की साजिश रची गई. इसके बाद महेश ने कथित तौर पर अपने एक और साथी धर्मवीर को शराब का लालच देकर शामिल कर लिया. दोनों ने 1 मार्च को लोकेंद्र को काम पर जाते समय रोक लिया. पहले तीनों ने खेत में जाकर शराब पी. इसके बाद लोेकेंद्र की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई.

बाद में आरोपियों महेश और धर्मवीर ने गाड़ी से पेट्रोल निकाला. शराब और पेट्रोल डालकर लोकेंद्र के शव को आग लगा दी. इसके बाद दोनों वहां से चले गए. लोकेंद्र का शव पूरी तरह से जला नहीं था. लोकेंद्र के घर वालों ने उनके लापता होने की सूचना थाने में दी थी. 

सूचना मिलते ही सैंया थाने की पुलिस लोकेंद्र की तलाश में जुट गई. पुलिस को लोकेंद्र की लाश एक गेहूं के खेत में अधजली हालत में मिली. साथ ही शव के पास से शराब की बोतल और एक कागज का टुकड़ा मिला. मामले की पुष्टि एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर (Addl. DCP) पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने की. उन्होंने बताया,

बुधवार 1 मार्च की रात थाना सैंया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सैंया क्षेत्र में एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति जली बॉडी पड़ी हुई है. उसी क्रम में पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की. एसीपी सैंया और एसपी अंडर ट्रेनिंग दोनों के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया. और आरोपियों की गिफ्तारी की गई.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 बच्चे

क्यूआर कोड से मिला सुराग

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मौके पर मिली शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को मौके से शराब की एक खाली बोतल मिली थी. जांच करने वाली टीम ने बोतल पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके उस शराब की दुकान का पता लगाया, जहां से इसे खरीदा गया था. इसके बाद उन्होंने स्टोर के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की. 

वीडियो में दिखा कि लोकेंद्र वहां महेश और धर्मवीर के साथ आया था. इसके बाद पुलिस ने महेश और धर्मवीर को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान कथित तौर पर महेश ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया. 

वीडियो: क्या व्हाइट हाउस के नीचे मिलिट्री बंकर बन रहा है?

Advertisement

Advertisement

()