The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • agra half burnt women body taken out from funeral by police

घर छोड़कर शादी की, 4 साल बाद मौत... पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का ये मामला है. सना बीते चार सालों से अपने पति अजीत सिंह के साथ रह रही थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. 10 फरवरी को सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2026, 03:50 PM IST)
agra news half burnt women body taken out from funeral by police
चिता पर पानी डाल पुलिस ने निकाला युवती का शव (PHOTO-AajTak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के आगरा में 21 साल की एक महिला की मौत के बाद बवाल मच गया है. महिला का नाम सना था और वो बीते चार सालों से अपने पति अजीत सिंह के साथ रह रही थी. दोनों ने लव-मैरिज की थी. 10 फरवरी को सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

मौत की वजह टीबी या कुछ और?

ये पूरी घटना आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के जाजऊ गांव की है. इस गांव में अजीत सिंह और सना रहते थे. बताया जाता है कि अजीत और सना अलग-अलग मजहब के थे, इसलिए दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो दोनों ने घर छोड़ दिया और फिर शादी कर ली. अजीत फाइनेंस से जुड़ा काम करता है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक 10 फरवरी की दोपहर को करीब तीन बजे सना की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई कि उसकी मौत का कारण टीबी (तपेदिक) का रोग है.  

पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव

सना की मौत के बाद पति अजीत ने गांव के लोगों को बुलाया और सना का शव लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गया. लेकिन इसी दौरान फतेहपुर सीकरी में रहने वाले सना के घरवालों को इसका पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई है. उन्हें किसी ने ये भी बताया कि सना का अंतिम संस्कार किया का रहा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर फतेहपुर सीकरी थाने की पुलिस परिजनों के साथ श्मशान घाट पहुंच गई. जब पुलिस वहां पहुंची, तब सना की चिता में आग लग चुकी थी. पुलिस की टीम ने चिता पर पानी डाल कर आग बुझाई और जलती चिता से शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अजीत सिंह को मौके पर ही हिरासत में ले लिया.

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

सना की मौत कैसे हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर होगा. लेकिन सना के पिता निजाम ने अजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता निजाम ने आरोप लगाया कि अजीत सिंह पहले उनके घर पर मकान की किश्त लेने के लिए आता-जाता था. उसी दौरान अजीत ने सना को बहला-फुसला लिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अजीत उनकी बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका धर्म परिवर्तन करवाया. उन्होंने मारपीट और उत्पीड़न के अलावा अजीत पर हत्या का आरोप भी लगाया है.

वीडियो: मथुरा: मां का शव 9 घंटे तक चिता पर रखा रहा, बेटियां ज़मीन का बंटवारा करती रहीं

Advertisement

Advertisement

()