The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • actress lara dutta said she heared explosions in dubai amid israel iran us war praises uae govt for ensuring safety

'फाइटर जेट उड़ रहे, धमाके की आवाज आ रही', लारा दत्ता दुबई में बेटी के साथ, महेश भूपति भी पास नहीं

भारत की एक्ट्रेस Lara Dutta भी जंग के बीच दुबई में फंसी हुई हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ हैं. और उनके पति, महेश भूपति भी घर पर नहीं हैं.

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 03:48 PM IST)
actress lara dutta said she heared explosions in dubai amid israel iran us war praises uae govt for ensuring safety
लारा दत्ता ने UAE की अथॉरिटीज की तारीफ भी की है (PHOTO- Instagram/larabhupathi)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान बनाम अमेरिका की जंग में खाड़ी के कई देश भी निशाना बन रहे हैं. भारत के कई लाख लोग इन देशों में रह कर काम करते हैं. इसके अलावा भारत की एक एक्ट्रेस लारा दत्ता भी जंग के बीच दुबई में फंसी हुई हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ हैं और उनके पति महेश भूपति भी घर पर नहीं हैं. लारा ने बताया कि जब वो एक वीडियो शूट कर रही थीं, तभी उन्हें धमाकों की आवाज आई. साथ ही उन्हें मिसाइल इंटरसेप्शन की भी आवाज सुनाई पड़ी.

लारा दत्ता ने अपने आसपास के हालात को काफी स्ट्रेस भरा बताया है. अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में वो कहती हैं 

बहुत सारे फाइटर जेट ऊपर से उड़ रहे थे, बहुत तेज धमाके हो रहे थे. हालांकि हम एक बहुत सेफ विला में रहते हैं. खिड़कियां हिलती हैं, घर के दरवाजे खड़खड़ाते हैं. लेकिन मैंने एक बार भी अनसेफ महसूस नहीं किया.

इस जंग के समय स्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल करने के लिए लारा दत्ता UAE सरकार की तारीफ भी करती हैं. वो कहती हैं, 

मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि UAE सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. मुझे लगता है, उन्होंने हर एक इंसान के लिए किया है. हमें सच में लगा कि हमारा ध्यान रखा जा रहा है. हमें लगा कि हमें चाहा जा रहा है, हमें प्रोटेक्टेड महसूस हो रहा है, चाहे हमारी नेशनलिटी कुछ भी हो या हम कहीं से भी हों.

 हमें लगता है कि हमारी गिनती होती है, हम मैटर करते हैं. UAE सरकार, इस शहर में रहने वाले किसी व्यक्ति के तौर पर, यह पक्का कर रही है कि वे हमारी रक्षा करने और हमें सेफ रखने के लिए अपनी पूरी पावर से सब कुछ करें. मैं हैरान हूं कि मेरा माली हर दिन आ रहा है, मेरे लॉन की घास काट रहा है और पौधों की देखभाल कर रहा है. डिलीवरी राइडर काम कर रहे हैं.

लारा दत्ता ने वीडियो क्लिप के आखिर में उम्मीद जताई कि आखिर में कॉमन सेंस और बेहतर फैसले की जीत होगी. लारा दुबई को अपना घर कहती हैं. वह अपना समय मुंबई और दुबई में बिताती हैं.

वीडियो: इजरायल-ईरान संघर्ष पर बनी टॉप 5 फिल्में और सीरीज की लिस्ट

Advertisement

Advertisement

()