13 साल में 12 परीक्षा पास, जानें कौन है JPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी
JPSC परीक्षा पेपर लीक की जांच CID के जिम्मे है. CID ने इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें अभय तिवारी भी शामिल है. उसे कथित तौर पर पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. अभय के नाम प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता का ऐसा रिकॉर्ड है, जिसकी बराबरी देश भर में कुछ ही लोग कर पाएंगे. उसने 13 साल में 12 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है.
Advertisement

अभय तिवारी ने 13 साल में सरकारी नौकरी की 12 परीक्षाएं पास की हैं. (इंडिया टुडे)
Story Summary
वीडियो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

