The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • A person upset with the jam caused by the protest shouted slogans against Pappu Yadav supporters slapped him

पप्पू यादव के खिलाफ नारा लगाया तो समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी

BPSC प्रारंभिक एग्ज़ाम के लीक होने और दोबारा एग्ज़ाम कराने को लेकर बिहार के पूर्णिया से सांसद रहे Pappu Yadav के समर्थक कटिहार में प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने पप्पू यादव के खिलाफ नारा लगा दिया. इस बात से नाराज पप्पू यादव के समर्थकों ने उस शख्स की पिटाई कर दी.

Advertisement
A person upset with the jam caused by the protest shouted slogans against Pappu Yadav supporters slapped him
युवक को पीटते पप्पू यादव के समर्थक (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
13 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के समर्थकों को अपने नेता के खिलाफ नारेबाजी इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने एक बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी. मामला बिहार के कटिहार जिले के हृदय स्थल का चौराहे का बताया गया है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पप्पू यादव के समर्थक जगह-जगह दुकानें बंद करवा रहे थे. बंद के कारण जगह-जगह जाम लग गया था. बाइक सवार इसी जाम में फंस गया था. इसी से गुस्सा होकर उसने 'पप्पू यादव मुर्दाबाद' का नारा लगा दिया. यह सुनकर पप्पू यादव समर्थक भड़क गए और बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया. कई थप्पड़ जड़े. मामले को बिगड़ता हुआ देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया. 

पप्पू यादव के समर्थक बीपीएससी पेपर लीक और री-एग्ज़ाम को लेकर बाज़ार बंद करवाने गए थे. इसी दौरान यह घटना घटी. पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पीड़ित युवक, समर्थकों के बीच 'पप्पू यादव मुर्दाबाद' का नारा लगा रहा था. इस वजह से समर्थकों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की हो गई. 

दरअसल, पप्पू यादव ने BPSC प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद की अपील की थी. इस दौरान सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने कफन ओढ़कर सड़कों पर प्रदर्शन किया.  उन्होंने राज्य सरकार, विपक्ष के नेताओं पर तीखा हमला भी बोला. पप्पू यादव ने कहा, 

Image embed

कटिहार समेत कुछ अन्य जिलों में भी इसका असर दिखा. इसी दौरान यादव के समर्थक सड़कों पर उतरे और ट्रैफिक को रोकते हुए नज़र आए. बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. पप्पू यादव के समर्थकों ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए. एग्ज़ाम दोबारा होना चाहिए. छात्रों का फ्यूचर दांव पर लगा है. सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और भी बड़े आंदोलन करेंगे. 

वीडियो: BPSC को लेकर पप्पू यादव का बिहार बंद, समर्थकों ने रेल्वे लाइन जाम कर दी

Advertisement

Advertisement

()