The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • 96 villagers fall ill after consuming snacks at religious event in Ahmedabad village

अहमदाबाद में धार्मिक आयोजन का खाना खाकर करीब 100 लोग बीमार

Ahmedabad villagers fall ill after consuming snacks: लोगों ने बार-बार उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत की. मरीजों की संख्या बढ़ती देख ग्रामीणों ने 108 इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी. मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:56 PM IST)
Ahmedabad villagers fall ill after consuming snacks
गांव वाले कथित तौर पर गुजराती नाश्ता 'सेव-खामणी' खाने के बाद बीमार पड़ गए. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के अहमदाबाद में एक धार्मिक कार्यक्रम में नाश्ता करने के बाद कथित तौर पर लगभग 100 लोग बीमार पड़ गए. उन्हें उल्टी, पेट दर्द और दस्त की दिक्कत होने लगी. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. 30 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है. सभी मरीजों की हालात स्थिर बताई जा रही है.

इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला मानते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम से जांच के लिए फूड और पानी के सैंपल लिए हैं. मामला डेट्रोट तालुका के राजपुरा गांव का है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अप्रैल की रात गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में गांव वाले इसमें शामिल हुए थे. अगले दिन यानी 9 अप्रैल को 'सेव-खामनी' (गुजराती खाना) नाश्ते में दिया गया. इसे खाने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

लोगों ने बार-बार उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत की. मरीजों की संख्या बढ़ती देख ग्रामीणों ने 108 इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी. मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई.

महामारी विशेषज्ञ डॉ. चिंतन देसाई ने बताया कि प्रसाद के तौर पर परोसी गई 'सेव-खामनी' खाने के 3 से 4 घंटे के भीतर ही 96 लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से 30 मरीजों को ट्रीटमेंट के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई. कुछ लोगों का इलाज घटनास्थल पर ही किया गया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक, गांव का सर्वे करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. अभी ये साफ नहीं है कि फूड पॉइजनिंग किस वजह से हुई. मगर घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधी विभाग ने सेव-खमनी के सैंपल लेकर एक लैब में भेज दिए हैं. कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल किए गए पानी और अन्य फूड आइटम की भी जांच की जा रही है.

ये मामला ऐसे समय पर आया है, जब अहमदाबाद में ही 2 बच्चियों की कथित तौर पर डोसा खाने के बाद मौत हो गई. जबकि उनके माता-पिता अस्पताल में भर्ती हैं. बताया गया कि मृतकों के पिता ने घर के पास की एक दुकान से खीरू खरीदा था. जिसका डोसा बनाकर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. इस मामले की भी जांच की जा रही है. 

वीडियो: हुमायूं कबीर की भाजपा के साथ कौन सी डील पर ओवैसी ने गठबंधन तोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement

()