The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • 9 charred to death as bus catches fire after collision with lorry in Karnataka

ट्रक ने बस को मारी टक्कर, भीषण आग लगी, 9 लोगों की जलकर मौत, कई घायल

बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी. तभी हिरियूर से बेंगलुरु की ओर आ रही लॉरी ने जोरदार टक्कर मार दी.

Advertisement
9 charred to death as bus catches fire after collision with lorry in Karnataka
चित्रदुर्ग पुलिस ने आशंका जताई कि लॉरी चालक को बीच रास्ते में झपकी लग गई होगी. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
25 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुका के पास नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार, 25 दिसंबर की सुबह एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. रात करीब 2 बजे हुए इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद बस ने आग पकड़ ली. प्राइवेट स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकर्णा जा रही थी. एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश रात में गहरी नींद में थे.

इंडिया टुडे से जुड़े नागार्जुन द्वारकानाथ की रिपोर्ट के मुताबिक बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी. तभी हिरियूर से बेंगलुरु की ओर आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर के कारण बस में आग लग गई और यात्री अंदर फंस गए. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचने का बहुत कम समय मिला.

चित्रदुर्ग पुलिस ने आशंका जताई कि लॉरी चालक को बीच रास्ते में झपकी लग गई होगी. जिस वजह से ये हादसा हुआ. पुलिस ने बताया,

Image embed

पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई है. घायलों को इलाज के लिए हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में ले जाया गया. घटना में बचे आदित्य नाम के शख्स ने बताया कि बस रात 11:30 बजे बेंगलुरु से चली थी और दुर्घटना लगभग सुबह 2 बजे हुई. उन्होंने कहा,

Image embed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा,

Image embed

प्रधानमंत्री ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये मिलेंगे.

Image embed
PMO का पोस्ट.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी रेंज के आईजी पी रविकांत गौड़ा ने घटना के बारे में बताया,

Image embed

अधिकारी ने आगे बताया कि घायलों में से 12 हिरियूर में, 9 शिरा में भर्ती हैं और 3 को टुमकुर के अस्पताल में रेफर किया गया है. शिरा का एक व्यक्ति 15-20% तक जल गया है. उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि बाकी सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है.

वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()