जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी. JNU में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हिंसा हुई. इसकेकई वीडियो सामने आ रहे हैं. JNU छात्रसंघ का दावा है कि हिंसा के पीछे RSS का छात्रसंगठन ABVP है. वहीं ABVP कैंपस की वामपंथी पार्टियों पर दोष मढ़ रही है. एकवीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें लाल रंग की स्वेटर पहने दिखरहा शख़्स हरे रंग की जैकेट पहने लड़के को पीटता दिख रहा है. दावा किया जा रहा हैकि वामपंथी छात्र ABVP के कार्यकताओं को पीट रहे हैं.इस दावे को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर सुमित कुमार सिंहनाम के यूज़र ने दावा पोस्ट किया है. उनके दावे को क़रीब 4 हज़ार बार री-ट्वीट औरलाइक किया जा चुका है.