देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेलवे से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. सफरकरने वालों में बच्चे-बूढ़े, महिलाएं सभी शामिल हैं और अब बच्चों को लेकर सोशलमीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है. दावा है कि अब रेलवे में एक साल के बच्चे का भीफुल टिकट लगेगा. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा,(आर्काइव)“1 साल के बच्चों पर फ़ुल रेल टिकट लगानेवाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसनेये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा. रेल अबग़रीबों की नहीं रही. अब जनता भाजपा की फ़ुल टिकट काटेगी.”क्या है इस दावे का सच, जानने के लिए देखिए वीडियो.