तारीख 28 अगस्त 2022, दिन रविवार और मैदान था दुबई का इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम.एशिया की दो सबसे बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने. मैच रोमांचक था और इसकांटे के मुकाबले में भारत ने बाजी मार ली. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरायाऔर जीत के नायक बने हार्दिक पांड्या. हार्दिक ने इस मैच में 3 विकेट के साथ 33 रनकी नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी. मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी सेवायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग हैं, जो पहले तो एक टीवी को जमीन पर पटकते हैंऔर फिर एक-एक कर पैरों से टीवी को कुचलते हैं. दावा है कि वीडियो पाकिस्तान का है,जहां पाक क्रिकेट टीम की हार के बाद टीवी फोड़े जा रहे हैं. देखिए वीडियो.