बीते सोमवार को देश भर में 15 अगस्त के दिन 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. सुबहसे ही देश के अलग-अलग हिस्सों से झंडा फहराने की तस्वीरें सामने आईं लेकिन शामहोते-होते सांप्रदायिक दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.वीडियो में स्कूल के कुछ बच्चे हैं, जो अलग-अलग गेटअप में दिख रहे हैं. 30 सेकेंडके वीडियो में साड़ी पहने हुए लड़की के सिर से एक लड़का मुकुट हटा देता है और फिरपास में खड़ी लड़की सफेद रंग का कपड़ा उसके सिर पर डाल देती है. इसके बाद लड़कीसमेत सभी बच्चे नमाज़ पढ़ने लगते हैं. वीडियो को शेयर कर दावा है कि भारत माता पहलेमुकुट पहने खड़ी थीं लेकिन बाद में उन्हें हिजाब पहनाकर नमाज़ पढ़वाई गई. देखिएवीडियो.