एक फ्राडिया मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहा है. ये मैसेज है बीजेपी आईटी सेल मेंनौकरी का. ये मैसेज आपको एक लिंक खोलने को कहता है. लिंक है बीजेपी डॉट कॉम. इसलिंक पर क्लिक करते ही विंडो खुलती है. सबसे ऊपर पीएम मोदी, कमल, विवेकानंद कीतस्वीरों से सजा बैनर आता है. फिर आपसे नाम, प्रदेश का नाम, कॉन्टैक्ट नंबर औरव्हाट्सऐप नंबर पूछा जाता है. क्या है इस लिंक की असलियत, हमने की है पड़ताल.