8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना काहेलिकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया. इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नीमधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टनवरुण सिंह अभी जीवित हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. इस दुखद घटना के बाद सोशलमीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियोज़ के जरिए दावा कियाजा रहा है कि ये हेलिकॉप्टर क्रैश होने से ठीक पहले के हैं. पहला वायरल वीडियो 1मिनट 20 सेकेंड का है, जिसमें एक हेलिकॉप्टर हवा में जलता हुआ दिखाई दे रहाहै. पड़ताल ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल हो रहे दावों की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की.हमारी पड़ताल में वायरल दावे भ्रामक साबित हुए. वायरल दावों में मौजूद वीडियो काCDS बिपिन रावत के क्रैश हुए हेलिकॉप्टर से कोई लेना-देना नहीं है. देखें वीडियो.