सोशल मीडिया पर एक बच्चे की किडनैपिंग बताते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियोमें सड़क किनारे एक महिला बच्चे का हाथ पकड़कर उसे ज़बरदस्ती कहीं ले जा रही है. तभीबगल से गुज़रती कार में जा रहे कुछ लड़के उस महिला को रोकने की कोशिश करते हैं. कारमें मौजूद लड़के महिला का वीडियो बनाते हैं और बच्चे के साथ-साथ एक छोटी लड़की को भीबचाते नज़र आते हैं. दावा है कि ये जिहादी महिला पार्क से बच्चों को किडनैप कर लेजाती है और बाद में उनसे भीख मंगवाती है. ‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल वीडियोके साथ शेयर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. शेयर किया जा रहा वीडियो स्क्रिप्टेडयानी सोच-समझकर बनाया है. वीडियो में दिख रहे लोग सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं. देखेंवीडियो.