सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें दो तस्वीरें लगी हैं. एक तस्वीरतेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की. दूसरी तस्वीर ऐश्वर्या और उनके पिता चंद्रिका रायकी. और उनके ट्वीट में हैंडल नज़र आता है तेज़ प्रताप यादव का. हैंडल वेरीफाईड है.साथ ही टेक्स्ट लिखा है. छपरा की जनता से मेरा अपील. कृपया मेरे ससुर चन्द्रिका रायको वोट ना दें. इसकी बेटी हमको नपुंसक बोलती थी और मुझे छोड़ दी. ये सारा साजिशचंद्रिका राय टिकट के लिए किया था. ऐश्वर्या और मेरा भाई तेजस्वी भी मिला हुआ है.इलेक्शन के बाद दोनों शादी करने वाले हैं. मुझे पागलखाना भेजने की साजिश रची जा रहीहै. वीडियो में देखिए क्या है इस ट्वीट की सच्चाई.