अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर शराब से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है. वायरल दावे में एक वीडियो है जिसमें दो लड़कियां शराब पीती हुईं दिखाई देरही हैं. एक लड़का जिसकी कैमरे के पीछे से आवाज आ रही है वो दोनों लड़कियों को शराबपीते हुए कैमरे में कैद कर रहा है. वायरल वीडियो में वीडियो बनाने वाले शख्स औरलड़कियों के बीच हो रही गाली-गलौज को भी सुना जा सकता है. इस वीडियो के जरिए दावाकिया जा रहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली की गली-गली में शराब की दुकान खोलकर दिल्लीकी ऐसी हालत कर दी. 'दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की.हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ. वायरल वीडियो कोई असल घटना का नहीं हैबल्कि जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाया गया है.