14 मई को त्रिपुरा (Tripura) की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला. बीजेपी(BJP) ने बिल्पब देब की जगह माणिक साहा (Manik Saha) को त्रिपुरा का मुख्यमंत्रीबनाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर माणिक साहा से जुड़ा एक दावा खूब वायरल हो रहा है.वायरल दावे में एक वीडियो है, जोकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के एकहिस्से की क्लिप है. ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की.हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो में पीएम मोदी द्वारा कहेजा रहे माणिक का संबंध माणिक सरकार से है न कि माणिक साहा से. देखें वीडियो.