सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक पुलिसकर्मी को पीटने का वीडियो वायरल हो रहाहै. वीडियो में दिख रहे लोग पहले पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हैं, फिर एकआदमी पुलिसकर्मी को दो थप्पड़ लगा देता है. इस पूरी घटना में पुलिसकर्मी पिटाई सेबचता नज़र आ रहा है. ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल मेंवायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो मुख्तारगंज कानहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के हसनगंज का है. वीडियो में पिटाई करता शख़्स समाजवादीपार्टी का विधायक नहीं है.