सोशल मीडिया पर एक प्राथमिक स्कूल में चल रही पुलिस कार्रवाई का वीडियो तेजी सेवायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के अंदर कुछ बच्चे और लोग बैठे नजर आ रहे हैं.साथ ही वायरल वीडियो में दिख रहा एक शख्स पूरे घटनाक्रम के बारे में लगातार बता रहाहै. इसके बाद पुलिस के अंदर आते ही कुछ लोग धीरे-धीरे बाहर आने लगते हैं. सोशलमीडिया यूजर्स वायरल वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो दिल्ली के एकसरकारी स्कूल का है, जहां गुरुपर्व छुट्टी वाले दिन स्कूल में मदरसा चल रहा था. ‘दीलल्लनटॉप’ ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो में कियाजा रहा दावा गलत निकला. वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं यूपी के गाजियाबाद जिले का है.देखें वीडियो.