सोशल मीडिया पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ा एक दावा वायरल होरहा है. वायरल दावे में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो है. इस वीडियो में अखिलेश यादव कहते हैं कि येडिप्टी सीएम किसने बना दिया इनको. इनको कूड़े का काम और नाली साफ का काम दोबारा देदेना चाहिए. अखिलेश यादव के इस बयान को बीजेपी नेता और सोशल मीडिया यूजर्स यूपी केउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर शेयर कर रहे हैं. ‘दी लल्लनटॉप’ नेवायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामकनिकला. वायरल दावे में मौजूद बयान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के लिएदिया था, ना कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए. देखें वीडियो.