The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • yogi adityanath rajnath singh viral video stage sharing fact check

क्या राजनाथ सिंह के आते ही मंच छोड़कर चले गए सीएम योगी? वायरल वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें सीएम योगी मंच छोड़कर जाते हुए और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंच पर बैठे हुए देखे जा सकता हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मंच पर जैसे ही राजनाथ सिंह आए, ठीक उसी समय सीएम योगी वहां से उठकर चले गए.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 06:28 PM IST)
yogi adityanath rajnath singh viral video stage sharing fact check
क्या राजनाथ सिंह के आते ही मंच छोड़कर चले गए सीएम योगी? (सोशल मीडिया पोस्ट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है जिसमें सीएम योगी मंच छोड़कर जाते हुए और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंच पर बैठे हुए देखे जा सकता हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मंच पर जैसे ही राजनाथ सिंह आए, ठीक उसी समय सीएम योगी वहां से उठकर चले गए.

Samajwad Ke Deewane नाम के एक फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,  “माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी वीडियो पोस्ट किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

क्या है सच्चाई? ये जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स सर्च किए. हमें कार्यक्रम का पूरा वीडियो योगी आदित्यनाथ के यूट्यूब चैनल पर मिला. वीडियो को 24 दिसंबर, 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्श में लिखा है कि ये पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का है. करीब 50 मिनट के वीडियो में सीएम योगी और राजनाथ सिंह एकसाथ बैठे नज़र आ रहे हैं. दोनों एक साथ मंच पर दीप भी जलाते हैं.

योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह मंच पर एक साथ बैठे हुए
योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह मंच पर एक साथ बैठे हुए

हमें इस कार्यक्रम का वीडियो कवि कुमार विश्वास के भी यूट्यूब चैनल पर भी मिला. वीडियो में 11 मिनट के हिस्से पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह आपस में बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं. और इसके चंद सेकेंड्स बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पास बुलाते हैं. सीएम योगी, ब्रजेश पाठक और राजनाथ सिंह में कुछ देर बातचीत होती है. जिसके बाद सीएम योगी को बाकी लोगों से बैठे रहने का इशारा करते हुए मंच से जाते हुए देखा जा सकता है. ठीक इसी वक्त पर राजनाथ सिंह कुछ सेकेंड्स के लिए खड़े होते हैं और वापस अपनी सीट पर बैठ जाते हैं. और यही वाला हिस्सा वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है.

आजतक फैक्ट चेक की टीम ने सीएम योगी के मंच से अचानक जाने का कारण संवाददाता कुमार अभिषेक से पूछा. अभिषेक ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे आयोजन में शामिल होने के चलते वहां से चले गए. वो मंच पर उपस्थित बाकी नेताओं से सहमति लेकर मंच से निकल आए जिससे कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो.


नतीजा

कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि सीएम योगी का अधूरा वीडियो शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है. सीएम योगी और राजनाथ सिंह काफी देर तक मंच पर एकसाथ बैठे थे.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: चेतेश्वर पुजारा ने बताया कैसे होता है टीम सेलेक्शन, विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर भी बता गए

Advertisement

Advertisement

()