The Lallantop
Advertisement

'दुल्हन के प्रेमी ने तोड़ डाली दूल्हे की कार', वीडियो का खेल कर 'नया रिकॉर्ड' भी बना डाला

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार को तोड़ते-फोड़ते नज़र आ रहा है. कहा जा रहा कि एक दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे की कार तोड़ डाली.

Advertisement
viral video bride lover broke the groom car
क्या दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे की कार को तोड़ दिया?(तस्वीर:सोशल मीडिया)
pic
शुभम सिंह
2 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2025, 07:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कुत्ता इंसान को काटे तो ख़बर नहीं है, इंसान कुत्ते को काटे तो ख़बर है. ये बात हमने मीडिया के संदर्भ में सुन-समझ ली थी. और सोशल मीडिया ने समझाया कि कुत्ता इंसान को काटे और इंसान एक ट्रांजिशन के बाद ट्रेंडिंग म्यूजिक पर नाचने लगे तो ये वायरल है. ऐसी ही है ये दुनिया, कुछ भी वायरल है. अजीब है तो और ज्यादा वायरल है. ऐसा ही एक और अजीब वीडियो दिखा जिसमें एक व्यक्ति कार को तोड़ते-फोड़ते नज़र आ रहा है. दावा किया जा रहा कि एक दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे की कार तोड़ डाली.

दावा:

शीतल यादव नाम की एक यूजर ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

“दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे की कार को ही तोड़ डाला. लेकिन सवाल ये है कि इसमें दूल्हे बेचारे की क्या गलती है. तोड़ना है तो दुल्हन का घर तोड़ डालो.”

Image embed
कार को तोड़ने-फोड़ने का वायरल वीडियो.

इसी तरह के दावे अन्य यूजर्स ने किए हैं जिनके पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

Image embed

पड़ताल

क्या वाकई दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे की कार तोड़ डाली? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियो को जिस तरह से फिल्माया गया है, उससे देखकर ये ‘स्वत:स्फूर्त’ हुई घटना नहीं लग रही है. इस बात को कॉमेंट सेक्शन में कई सुधीजनों ने रेखांकित किया है. कहा कि वीडियो स्क्रिप्टेड है.

इसके अलावा हमने वीडियो के एक फ्रेम को रिवर्स सर्च किया. हमें ‘Amitbossnarwana’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 4 दिसंबर को अपलोड किया एक वीडियो मिला. इसमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन देखा जा सकता है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “नया रिकॉर्ड बन गया.”  

Image embed
AmitBossNarwana के पेज पर मौजूद असल वीडियो का स्क्रीनशॉट

वीडियो के लंबे वर्जन को देखने पर समझ में आ रहा कि ये गाड़ियों के प्रचार का वीडियो है. वीडियो में दो नंबर भी दिए हैं और ‘Foujicarclub Official’ के पेज को टैग किया गया है.

हमें ‘Amit BossNarwana’ और ‘Foujicarclub’ के इंस्टाग्राम पेज पर ढेरों वीडियो मिले. वायरल वीडियो में कार को तोड़ रहा व्यक्ति इन वीडियो में भी उसी तरह अलग-अलग गाड़ियों को तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

इन नंबरों पर संपर्क करने पर ‘फौजी कार क्लब’ से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा. उन्होंने कहा,

Image embed

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि कार को तोड़ने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. असल में यह पुरानी गाड़ियों को किराए पर देने का एक प्रचार वाला वीडियो है.

Image embed

वीडियो: पड़ताल: हाथी पर बैठे बाघ वाले वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

Advertisement

Advertisement

()